HomeAutomobilesNissan ने Launch की स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर वाली Gravite CNG, 7 लोगों के...

Nissan ने Launch की स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर वाली Gravite CNG, 7 लोगों के परिवार के लिए पेट्रोल की ‘नो टेंशन’

Nissan Gravite CNG Launch हो गई है। इसे कौन सी खूबी के साथ किस Price पर लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite CNG Launch हो चुकी है। मेकर ने इस Budget MPV को अब सीएनजी के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। इसको कौन सी खूबियों के साथ लाया गया है। किस तरह का Engine दिया है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई Nissan Gravite CNG

निसान ने इंडिया में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाकर निसान ग्रेवाइट को CNG के साथ भी लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने कुछ टाइम पहले ही अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इस बजट एमपीवी को ऑफिशियली लॉन्‍च किया है।

मिली Twin Cylinder टेक्‍नोलॉजी

मेकर ने इस एमपीवी को टि्वन सिलेंडर टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर किया है, जिससे सामान रखने में भी परेशानी नहीं होगी और पेट्रोल के मुकाबले काफी कम रनिंग कॉस्‍ट पर इसे चलाया जा सकेगा। इसे सीएनजी के साथ फैक्‍ट्री फिटेड नहीं किया गया है बल्कि इसे डीलरशिप पर मोटोजेन की सीएनजी किट के साथ ऑफर किया गया है।

मिले शानदार फीचर

मेकर ने इस एमपीवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया है। इस एमपीवी में एलईडी डीआरएल, LED हेडलैंप, LED रियर लैंप, हेलोजन इंडीकेटर, फॉग लैंप, बड़ी पियानो ब्‍लैक फिनिश फ्रंट‍ ग्रिल, सिल्‍वर इंसर्ट्स, की-लैस एंट्री, रूफ रेल, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफागर, 15 इंच स्‍टील व्‍हील, सी-शेप एक्‍सेंट को दिया है। इंटीरियर में डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, इंटीरियर की 7 थीम, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, फर्स्‍ट रो में 17 और सेकेंड-थर्ड रो में 14 लीटर स्‍टोरेज स्‍पेस, 3रो वेंट्स, 11 लीटर कूल्‍ड स्‍टोरेज, 45 सेफ्टी फीचर्स, टीपीएमएस, एबीएस, ब्रेक असिस्‍ट, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, 6 एयरबैग के साथ 30 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसके लिमिटेड एडिशन में एयर प्‍यूरीफायर, डैशकैम, JBL स्‍पीकर जैसे फीचर्स दिए हैं।

मिला ताकतवर इंजन

निसान ग्रेवाइट को एक लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। जिससे इसे 72 पीएस पावर और 96 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसमें मैनुअल और EX Shift ट्रांसमिशन मिलेगा। इस इंजन से कार की माइलेज मैनुअल में 19.3 और EZ Shift में 19.6 की होगी। इस एमपीवी में जल्‍द ही ड्यूल सीएनजी सिलेंडर किट को ऑफ्टर मार्केट भी ऑफर किया जाएगा।

मिलेगा किफायती समाधान

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि मैग्नाइट सीएनजी को लेकर ग्राहकों की तरफ से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सॉल्यूशन पेश करने की हमें खुशी है। इसे ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना की पारिवारिक जरूरतों के लिए 7-सीटर एमपीवी के साथ व्यावहारिकता, लचीलापन और सहूलियत चाहते हैं। सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के माध्यम से हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो न केवल किफायती है, बल्कि स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप के जरिये 7-सीटर की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी, मॉड्यूलैरिटी और क्षमता का भी लाभ मिलता है। इससे रोजाना के प्रयोग में स्पेस की कोई कमी नहीं महसूस होती।

क्‍या है Price

इस एमपीवी को 16 राज्‍यों में 82999 रुपये की प्राइज पर ऑफर किया गया है। इसमें पहले की तरह ही Forest Green, Storm White, Mattelic Grey, कलर के साथ टोटल 5 कलर्स के ऑप्‍शन दिए गए हैं। बजट सेगमेंट की इस एमपीवी को पेट्रोल में 5.65 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसमें किट और कंपोनेंट्स पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड पार्टी वारंटी दी जा रही है।

किनको होगी टेंशन

मेकर ने जैसे ही ग्रेवाइट को इंडिया में लॉन्‍च किया है। वैसे ही Renault Triber और Maruti Ertiga के साथ में Maruti XL6 और Toyota Rumion की टेंशन भी बढ़ गई है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular