Simple Wave को खरीदना है तो इस महीने हजारों रुपये का Discount Offer मेकर ने दे दिया है। इस Electric Scooter पर कितनी सेविंग हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Simple Wave पर आया Offer
सिंपल एनर्जी ने अपने कुछ टाइम पहले लॉन्च स्कूटर वेव पर फेस्टिव सीजन में Discount Offer दे दिया है। जिससे अब इस स्कूटर को खरीदने पर हजारों रुपये की बचत की जा सकती है।
क्या है ऑफर
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10 हजार रुपये तक के ऑफर को दिया जा रहा है। यह फेस्टिव ऑफर इस स्कूटर के 3.7 kW और 5 kW वेरिएंट्स पर मिलेगा। जो 31 December 2026 तक मान्य होगा।
कितनी है Range
सिंपल ने वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी के कई ऑप्शंस दिए हैं। इसमें 2.2 KWh से लेकर 5 kWh की बैटरी मिलती हैं। जिनसे इसे 110 से लेकर 243 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल जाती है। मेकर ने दावा किया है कि इसमें यूज की गई मोटर Rare Earth Material के बिना बनाई गई है जो इसे 6.4 किलोवाट की पावर देती है। जिससे स्कूटर की टॉप स्पीड 90 KMPH तक हो जाती है। साथ ही रीजनरेटिव टेक्नोलॉजी से इसकी रेंज भी बढ़ जाती है।
कैसी हैं खूबियां
मेकर ने इस स्कूटर को LED DRLs, LED हेडलैंप, 7 इंच डिजिटल डिस्प्ले, 175 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 775 एमएम सीट हाइट, फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक, EcoX, Eco, Ride और Sports मोड्स, 70 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, पिल स्टोरेज, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
कितनी है Price
इंडियन मार्केट में सिंंपल एनर्जी ने इस स्कूटर को 1.75 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 1.65 लाख और 1.80 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में सिंपल ने इस स्कूटर को फैमिली स्कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जा है। इस सेगमेंट में सबसे नया ऑफर Ather का Konarc है। इसके साथ ही इसे TVS iQube, Ola S1, Vida VX2 जैसे स्कूटर्स से चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- 243KM रेंज, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ Simple Wave स्कूटर Launch, कब से शुरू हो रही डिलीवरी
ये भी पढ़ें
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?
Yamaha MT 125 Facelift; जानिए कैसा है नया डिजाइन, कितना पावरफुल है इंजन और क्या भारत में होगी लॉन्च?













Leave a Reply