Skoda की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट; जानिए किस मॉडल पर होगी कितने हजार रुपये की बचत?

Skoda Kylaq
Skoda Kylaq PC-Skoda India

Skoda की कार खरीदनी है, तो Diwali 2026 से पहले मेकर की किस कार पर कितनी सेविंग का मौका मिल रहा है। Dealer Discount, Exchange Bonus, Corporate, Loyalty Bouns के साथ कितनी बचत होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Festive Season में खरीदनी है Skoda

स्‍कोडा की कारें ताकतवर इंजन, मजबूत बॉडी और शानदार कम्‍फर्ट और लग्‍जरी के साथ आती हैं। इन कारों को आप भी इस फेस्‍टिव सीजन में Diwali 2026 के पहले खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको हजारों रुपये की बचत का मौका मिल सकता है।

Skoda Kylaq पर कितना है Discount Offer

स्‍कोडा की सबसे सस्‍ती और मेड इन इंडिया सब 4 मीटर एसयूवी के तौर पर काइलैक को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी पर ही मेकर इस महीने सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट ऑफर दे रही है। इस पर 40 हजार रुपये का डीलर डिस्‍काउंट, 30 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का लॉयल्‍टी या कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल रहा है। जिससे इस पर कुल मिलाकर 90 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.59 लाख रुपये से लेकर 13.09 लाख रुपये के बीच है।

Skoda Slavia पर कैसा है ऑफर

स्‍कोडा ने स्‍लाविया के फेसलिफ्ट को हाल में ही लॉन्‍च किया है। जिसके बाद इस कार में कई शानदार फीचर्स ऑफर कर दिए गए हैं। साथ ही इसमें नया 8 स्‍पीड गियरबॉक्‍स भी जोड़ा गया है। इस कार को इस महीने घर लाना है तो 30 हजार रुपये की सेविंग का मौका मिल सकता है। जिसमें 20 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का लॉयल्‍टी या कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल सकता है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये से 18.84 लाख रुपये के बीच है।

Skoda Kushaq 2026 Monte Carlo Edition
Skoda Kushaq 2026 Monte Carlo Edition
PC – Skoda India

Skoda Kushaq पर भी है ऑफर

स्‍कोडा की मिड साइज 5 सीटर एसयूवी कुशाक पर भी इस महीने हजारों रुपये बचाने का मौका मिल रहा है। इस एसयूवी पर 30 हजार रुपये का डीलर डिस्‍काउंट, 30 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का लॉयल्‍टी या कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल रहा है। जिससे टोटल 80 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 10.69 लाख रुपये से 19.19 लाख रुपये तक है।

डीलरशिप पर मिलेगी पूरी डिटेल

ऊपर बताया डिस्‍काउंट ऑफर अलग अलग मॉडल के अलग अलग वेरिएंट और उपलब्‍धता के हिसाब से अलग भी हो सकता है। इसलिए डीलरशिप पर जाएं और सही ऑफर की जानकारी लें। जिससे आपको कार खरीदने में मदद मिल पाएगी।

मॉडल (Model) डीलर डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस लॉयल्टी / कॉर्पोरेट कुल बचत (Total Savings) एक्स-शोरूम कीमत
Skoda Kylaq ₹ 40,000 ₹ 30,000 ₹ 20,000 ₹ 90,000 तक ₹ 7.59 लाख – ₹ 13.09 लाख
Skoda Kushaq ₹ 30,000 ₹ 30,000 ₹ 20,000 ₹ 80,000 तक ₹ 10.69 लाख – ₹ 19.19 लाख
Skoda Slavia – ₹ 20,000 ₹ 10,000 ₹ 30,000 तक ₹ 9.99 लाख – ₹ 18.84 लाख

यह भी पढ़ें- Verna और City को चुनौती देने आ गई Skoda Slavia Facelift; कितनी है Price