HomeAutomobilesTata Sierra का नया वीडियो टीजर रिलीज, लॉन्च डेट ऑफिशियली कंफर्म, जानें...

Tata Sierra का नया वीडियो टीजर रिलीज, लॉन्च डेट ऑफिशियली कंफर्म, जानें कब तक घर ला पाएंगे ये धांसू SUV?

Tata Sierra को लेकर मेकर ने नया वीडियो टीजर रिलीज किया है। जिसमें एसयूवी के साथ ही उसकी लॉन्‍च की डेट भी कंफर्म हो गई है। इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट पढ़ें।

Tata Sierra इंडियन मार्केट में इस महीने लॉन्‍च हो जाएगी। मेकर ने नवंबर के शुरू होते ही इस एसयूवी के लॉन्‍च की डेट कंफर्म कर दी है। मेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर रिलीज किया है। जिसमें एसयूवी को तो दिखाया ही गया है, साथ में इसके लॉन्‍च की सही डेट भी बता दी है। टाटा अपनी सबसे नई एसयूवी को किस दिन लॉन्‍च करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Sierra होगी लॉन्‍च

टाटा ने बता दिया है कि सिएरा एसयूवी को इंडियन मार्केट में इस महीने ही लॉन्‍च किया जाएगा। इसके लिए मेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर रिलीज किया है। जिसमें अपनी सबसे नई एसयूवी के लॉन्‍च की डेट को कंफर्म कर दिया है।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने हमारी खबर पर मुहर लगाते हुए बताया है कि वह अपनी सबसे नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में 25 November 2025 को लॉन्‍च करेगी। ऑफिशियली कंफर्म होने से पहले ही हमने बता दिया था कि इस एसयूवी को कब लॉन्‍च किया जाएगा।

टीजर में क्‍या दिखाया

मेकर ने सोशल मीडिया पर जो नया टीजर रिलीज किया है। उसमें एसयूवी को चलते हुए दिखाया गया है। इस एसयूवी का डिजाइन वैसा ही है जैसा की जनवरी में हुए ऑटो एक्‍सपो में इसके प्रोडक्‍शन के पास वाले कॉन्‍सेप्‍ट को दिखाया था। उसी तरह की लाइट्स, बंपर और पूरी एसयूवी को दिखाया गया है।

किस सेगमेंट में होगी लॉन्‍च

मेकर ने अपनी सिएरा को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च करने की तैयारी की है। जिसमें पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder के अलावा टाटा भी Tata Harrier और Tata Safari को लाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular