PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त जारी होने की तारीख कब बताएगी सरकार? हर किसान को है इंतजार

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? Photo Credit:- X/@narendramodi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? Photo Credit:- X/@narendramodi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Date: पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं और जो पात्र हैं उन्हें इस बार 21वीं किस्त मिलनी है। मोदी सरकार हर बार की तरह ये किस्त जारी करेगी।

पर सरकार किस्त जारी कब करेगी और इस 21वीं किस्त जारी करने की तारीख कब बताई जाएगी? क्या इस हफ्ते में सरकार द्वारा 21वीं किस्त जारी होने की तारीख बताई जा सकती है?

ये भी पढ़ें:- Jio यूजर्स के लिए Google AI Pro का फ्री एक्सेस, जानें कैसे मिलेगा आपको

कब बताई जा सकती है तारीख?

पीएम किसान योजना की जिस दिन किस्त जारी होती है, उससे लगभग 1 हफ्ते पहले तो सरकार द्वारा किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया जाता है।

योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किस्त की तारीख की जानकारी दी जाती है। साथ ही कृषि मंत्री, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी जानकारी मिलती है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जल्द ही 21वीं किस्त जारी होने की तारीख बताई जा सकती है।

21वीं किस्त कब आएगी?

योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है। माना जा रहा है कि नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी होगी। हालांकि, अभी ऑफिशियल रूप से ये जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:- Bank Holidays: आज से नवंबर का महीना शुरू, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी; देखें लिस्ट

पर देखा जाए तो पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में ही हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में 21वीं किस्त रिलीज हो सकती है।