Toyota Fortuner Legender: एसयूवी को खरीदना हो गया कितना महंगा, किस वेरिएंट को खरीदने के लिए जेब होगी ढीली?

toyota fortuner legender
toyota fortuner legender PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Toyota Fortuner Legender की प्राइज बढ़ी।
अलग अलग वेरिएंट्स पर बढ़ाई गई प्राइज।
48 हजार रुपये तक महंगी हो गई एसयूवी।

Toyota Fortuner Legender की प्राइज को फिर से बढ़ा दिया गया है। मेकर ने इसकी Price को कितना महंगा किया है। अब किस वेरिएंट को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Fortuner Legender की Price बढ़ी

टोयोटा ने अपनी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी फॉर्च्‍यूनर की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन अब इसकी नई प्राइज को अपडेट भी कर दिया गया है।

कितनी बढ़ी कीमत

मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज में 48 हजार रुपये तक की अधिकतम बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है। 48 हजार रुपये इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट 4X4 माइल्‍ड हाइब्रिड डीजल ऑटोमैटिक ड्यूल टोन की प्राइज में बढ़ाए गए हैं।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

बेस वेरिएंट की कितनी बढ़ी प्राइज

टोयोटा की इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर 4X2 डीजल एटी ड्यूल टोन को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की प्राइज में 43 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर इस एसयूवी में 2755 सीसी का 16 वॉल्‍व DOHC इंजन देती है। जिससे एसयूवी को 204 पीएस पावर के साथ 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ माइल्‍ड हाइब्रिड वर्जन भी मिलता है, जिसमें यही इंजन दिया जाता है लेकिन साथ में 48V की बैटरी मिलती है जो अतिरिक्‍त 8.5 किलोवाट की पावर जेनरेट करती है।

कैसे हैं Features

टोयोटा की इस एसयूवी में LED लाइट्स, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, वीएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, एंटी थेफ्ट अलार्म, एबीएस, ईबीएस, सीक्‍वेंशनल टर्न इंडीकेटर, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, की-लैस एंट्री, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ड्यूल टोन अपहोलस्‍ट्री, क्रूज कंट्रोल, 8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, JBL के 11 स्‍पीकर का म्‍यूजिक सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, कूल्‍ड अपर ग्‍लोवबॉक्‍स, कनेक्‍टिड फीचर्स, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

अब कितनी है Price

कीमत बढ़ाने के बाद अब टोयोटा की फॉर्च्‍यूनर लेजेंडर की एक्‍स शोरूम प्राइज 43.35 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 48.77 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंडियन मार्केट में Launch हुआ नया एडिशन, लग्जरी देख उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है Price?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।