HomeBusinessLudhiana वालों के लिए Air India का 'स्पेशल गिफ्ट'; Delhi से उड़ानें...

Ludhiana वालों के लिए Air India का ‘स्पेशल गिफ्ट’; Delhi से उड़ानें शुरू, ऐसा है Time Table

Air India ने Delhi से Ludhiana के बीच अपनी Flight को शुरू कर दिया है। कितने टाइम में यह दूरी कवर होगी और Time Table क्‍या है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Air India ने अब अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए Delhi से Ludhiana के बी Flight को शुरू कर दिया है। दोनों शहरों के बीच कितने टाइम में यह दूरी कवर होगी और Time Table क्‍या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Air India ने शुरू की Flight

एयर इंडिया ने दिल्‍ली से लुधियाना के बीच अपनी फ्लाइट्स को शुरू कर दिया है। दोनों शहरों के बीच फ्लाइट्स रोजाना चलेंगी, जिससे व्‍यापारियों के अलावा टूरिस्‍ट को भी फायदा पहुंचेगा।

कितनी Flights चलेंगी

दिल्‍ली से लुधियाना और लुधियाना से दिल्‍ली के बीच रोज 4 फ्लाइट्स को ऑपरेट किया जाएगा। जिसमें से 2 फ्लाइट दिल्‍ली से लुधियाना जाएंगी और वहीं दोनों फ्लाइट्स को लुधियाना से दिल्‍ली भी लाया जाएगा।

मिलेगा यह फायदा

इन दोनों शहरों के बीच एयर कनेक्‍टिविटी का सीधा फायदा उन लोगों को भी होगा जो इंडिया के बाहर से आते या जाते हैं। इन पैसेंजर्स को किसी भी कंट्री से सिंगल पीएनआर पर सीधा लुधियाना की फ्लाइट मिलेगी जिससे उनको बार बार सामान लेने और जमा करने के अलावा बोर्डिंग पास लेने के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा।

ये है Time Table

इन दोनों शहरों के बीच एआई481 सुबह 5.55 पर चलेगी और लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर 7.05 पर पहुंच जाएगी। इसके बाद वहां से वापसी की फ्लाइट एआई482 होगी जो 7.55 पर चलकर दिल्‍ली 9.10 पर आ जाएगी।

इसके बाद दूसरी फ्लाइट एआई483 दोपहर में 12.55 पर चलकर 14.10 पर पहुंचेगी और एआई484 के जरिए 14.40 पर चलकर लोग 15.55 पर दिल्‍ली आ जाएंगे। यह सारी फ्लाइट्स डेली चलेंगी, जिनको एयर इंडिया की एप पर बुक किया जा सकता है। दोनों शहरों के बीच फ्लाइट कनेक्‍टिविटी की वजह से अब कई 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 1.15 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा।

 

 

SCHEDULE OF FLIGHTS BETWEEN DELHI AND LUDHIANA (HALWARA)
FLIGHT # CITY PAIR DEPARTURE ARRIVAL DAYS OF OPERATION
AI481 Delhi-Ludhiana (Halwara) 05:55 07:05 Daily
AI482 Ludhiana (Halwara)-Delhi 07:55 09:10 Daily
AI483 Delhi-Ludhiana (Halwara) 12:55 14:10 Daily
AI484 Ludhiana (Halwara)-Delhi 14:40 15:55 Daily

 

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular