Tata ने खोला खुशियों का पिटारा; Harrier EV से लेकर Punch EV पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount Offer

Tata Punch ev facelift 2026
Tata Punch ev facelift 2026 PC - tata.ev

Tata EV Discount Offer: टाटा ने May 2026 में अपनी सभी ईवी पर लाखों रुपये की डील ऑफर कर दी है। किस कार पर क्‍या सेविंग हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Punch EV

टाटा ने पंच ईवी 2026 को इस महीने 90 हजार रुपये से 1.40 लाख रुपये तक सस्‍ता कर दिया है। इस ईवी के Smart वेरिएंट लेने पर 90 हजार रुपये, Smart के अलावा बाकी वेरिएंट्स पर 1.20 लाख रुपये और लॉन्‍ग रेंज वाले सभी वेरिएंट्स पर 1.40 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं। इसके 2025 और 24 की यूनिट्स 1.60 से 2.10 लाख रुपये की सेविंग हो रही है।

Tata Tiago EV

टाटा की टियागो ईवी 2026 को इस महीने खरीदना है तो 60 हजार से 1.20 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके मिड रेंज के सभी वेरिएंट्स पर 60 हजार रुपये लॉन्‍ग रेंज वाले XT पर 90 हजार रुपये और सारे XZ+ और Tech Lux पर 1.20 लाख रुपये के ऑफर हैं। इसके 2025 और 24 की यूनिट्स पर 1.50 से 2.10 लाख रुपये की सेविंग हो जाएगी।

Tata Nexon EV

टाटा की नेक्‍सन ईवी के 2026 वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये के ऑफर मिलेंगे। 2025 और 24 की यूनिट्स पर 1.20 लाख रुपये बच जाएंगे।

Tata Curvv EV

टाटा कूपे एसयूवी कर्व के ईवी वर्जन को ऑफर करती है। इसके 2026 वेरिएंट्स पर 2.80 से 3.30 लाख रुपये और 2025-24 की यूनिट्स पर 3.30से 3.80 लाख रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है।

Tata Harrier EV

टाटा की हैरियर ईवी भी इस महीने काफी सस्‍ती मिल रही है। इस एसयूवी के 2026 वेरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं। वहीं इसके 2025 और 24 की यूनिट्स पर भी यही ऑफर मिल रहा है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।