Ather Scooter: इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स की बढ़ी डिमांड, 3 लाख यूनिट्स से पार हुई सेल

Ather Konarc First Ride
Ather Konarc First Ride PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Ather Scooters की इंडिया में बढ़ी डिमांड।
कैलेंडर ईयर 2026 में अब तक हुई 3 लाख की सेल।
TVS और Bajaj के बाद तीसरे नंबर पर पहुंची।

Ather Scooter ने इंडिया में सेल का नया रिकॉर्ड बनाया है। मेकर ने इस कैलेंडर ईयर में अब तक कितनी यूनिट्स सेल की हैं। Top 5 की लिस्‍ट में एथर किस नंबर पर आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ather Scooter ने हासिल किया नया मुकाम

एथर इलेक्‍ट्रिक ने इंडियन मार्केट में Electric Scooter सेगमेंट में नया मुकाम हासिल कर लिया है। मेकर ने इस कैलेंडर ईयर 2026 में 6 November तक 3.01 लाख यूनिट्स को डिलीवर कर दिया है।

Top 5 में शामिल

सेल्‍स के मामले में एथर लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। जिससे कंपनी अब Top 5 की लिस्‍ट में भी शामिल है। एथर से पहले TVS और Bajaj हैं। जिनमें से टीवीएस ने 4.83 लाख और बजाज ने 4.14 लाख यूनिट्स की सेल इसी अवधि में की है।

किसका कितना मार्केट शेयर

मार्केट शेयर की बात करें तो इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में टीवीएस का मार्केट शेयर 26% का है। वहीं बजाज का मार्केट शेयर 22.05% है। एथर का मार्केट शेयर 16.31% तक हो चुका है और इसके बाद चौथे नंबर पर Hero Vida है जिसके पास मार्केट शेयर का 11% हिस्‍सा है।

कितनी होगी सेल

एथर का मानना है कि अभी कैलेंडर ईयर खत्‍म होने में 2 महीने बाकी हैं। ऐसे में एथर का टार्गेट 3.5 लाख यूनिट्स की सेल तक पहुंचने का है।‍ जिसमें Ather Konarc और Rizta जैसे स्‍कूटर्स मदद कर सकते हैं।

13 महीनों में 6 बार बेची 30 हजार यूनिट्स

एथर ने पिछले 13 महीनों में से करीब 6 महीनों में 30 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा की मंथली सेल का आंकड़ा भी पार किया है। इसका मतलब यह हुआ कि एथर ने 13 महीनों में से 6 महीनों में हर रोज औसतन 1 हजार इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की सेल की है।

कैसा है पोर्टफोलियो

एथर के पास पोर्टफोलियो में 3 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर शामिल हैं। जिनमें से मुख्‍य तौर पर Ather 450X, Ather Rizta और अगस्‍त 2026 में लॉन्‍च किया गया बजट फैमिली स्‍कूटर Ather Konarc शामिल है। कंपनी की ओर से लॉन्‍च किया गया सबसे नया स्‍कूटर कोनार्क है, जिसमें कई पार्ट्स को मेटल से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्‍कूटर, क्‍या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।