HomeUtilityGST Rate Cut For Farmers: खेती से जुड़े किस सामान पर कितना...

GST Rate Cut For Farmers: खेती से जुड़े किस सामान पर कितना घटा जीएसटी? यहां जानें किसान

GST Mein Farmers Ko Kya Mila: जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। ऐसे में किसानों और खेती से जुड़े किस सामान पर कितना जीएसटी कम हुआ है, ये आप इस खबर में जान सकते हैं।

GST New Slab Rate: मोदी सरकार ने जीएसटी के स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं जिसके बाद देश में कई चीजें सस्ती होने वाली हैं। ये नया जीएसटी स्लैब 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:- GST On Cars: कौन सी कारें होंगी आपके बजट में और किनकी बढ़ेगी Price? जीएसटी अपडेट का बड़ा असर

सरकार द्वारा अब जीएसटी की 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले स्लैब को खत्म करके 5 और 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। वहीं, 40 फीसदी का एक नया जीएसटी स्लैब बनाया गया है।

खेती और किसानों से जुड़ी इन चीजों पर कम हुआ GST:-

ट्रैक्टर के टायर पर पहले 18% जीएसटी लगता था, पर अब 5% जीएसटी लगा करेगा

ट्रैक्टर खरीदने के लिए पहले 12% जीएसटी लगता था, जो अब 5% होगा

हार्वेस्टिंग और थ्रैशिंग मशीन, वानिकी-बागवानी मशीन, कंपोस्टिंग मशीन यानी खाद बनाने की मशीन आदि पर पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब ये 5% लगेगा

12 निर्दिष्ट जैव-कीटनाशकों और प्राकृतिक मेन्थॉल पर पहले 12% जीएसटी लगता था, पर अब ये 5% तय हुआ है

सिंचाई की मशीन पर पहले 12% जीएसटी लगता था, जो अब 5% कर दिया गया है

कृषि मशीनरी पर पहले 12% जीएसटी लगता था, जो अब से 5% लगा करेगा

ये भी पढ़ें:- 18% GST on Cars: ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव! Budget Cars पर अब लगेगा सिर्फ कम GST, बचत का मिलेगा डबल फायदा

बायो कीटनाशक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर पर पहले 12% जीएसटी था, लेकिन अब इसे घटाकर 5% किया गया है

नोट:- GST की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular