Reliance Jio Announced Anniversary Celebration Plans Details And Benefits In Hindi: रिलायंस जियो की सिम यूज करने वाले ग्राहकों की संख्या काफी बड़ी है। ऐसे में कंपनी इस 5 सितंबर 2025 को 9 साल पूरे कर 10वें साल में प्रवेश कर जाएगी।
ऐसे में अपने 50 करोड़ जियो यूजर्स को कंपनी की तरफ से एक तोहफा दिया गया है और वो ये है कि एक सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किया गया है। इस खबर में आप इस प्लान और इसके फायदों के बारे में जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: बारिश में भीग गया है मोबाइल तो चावल में रखने की जगह तुरंत करें ये काम, बच सकता है खराब होने से
क्या है प्लान?
जियो ने 9 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की शुरुआत 5 से 7 सितंबर के बीच होगी। एनिवर्सरी वीकेंड में सभी मोबाइल यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रहा है।
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो ऐसे यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा और ये सभी प्लान पर लागू है।
वहीं, अगर आपके पास 4G स्मार्टफोन है, तो ऐसे 4G स्मार्टफोन यूजर्स को 39 रुपये का एड ऑन पैक लेने पर अनलिमिटेड 4G डेटा मिलेगा, लेकिन इसमें डेली लिमिट 3GB होगी।
इस प्लान और 2GB डेली डेटा और उससे ऊपर के लॉन्ग-टर्म प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।
इसके साथ 2% एक्स्ट्रा डिजिटल गोल्ड यानी Jio Finance और Jio Gold में 3 हजार रुपये तक के सेलिब्रेशन वाउचर्स भी मिलेंगे।
इस प्लान में आपको 1 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 1 महीने का JioSaavn Pro, 3 महीने का Zomato Gold, 6 महीने का Netmeds First, अनलिमिटेड कॉलर ट्यून्स, Reliance Digital पर 100% RC कैशबैक और 2 महीने का JioHome फ्री ट्रायल मिलेगा।
किसको मिलेगा लाभ?
आपके पास चाहे प्रीपेड जियो कनेक्शन है या आपके पास पोस्टपेड कनेक्शन है, इन दोनों ही ग्राहकों को इस प्लान का बेनिफिट्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर सामने वाले को बिना बताए देखना है उसका स्टेटस? तो अपनाएं ये ट्रिक
जो लोग 349 रुपये से कम वाले लॉन्ग टर्म प्लान्स पर है, वो भी 100 रुपये का बूस्टर पैक लेकर इन सेलिब्रेशन पैक का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply