18% GST on Cars: ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव! Budget Cars पर अब लगेगा सिर्फ कम GST, बचत का मिलेगा डबल फायदा

Budget Cars
Budget Cars PC-autotechbiz.in

18% GST on Cars: इंडिया में अब केंद्र सरकार ने कारों पर बड़ी छूट (auto sector tax reduction) देने का एलान कर दिया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद सरकार ने बताया कि वह कारों पर जीएसटी को कम कर रही है। इसे कितना कम किया गया है। किस तरह की कारों को खरीदना कब से सस्‍ता हो जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सस्‍ती होंगी कारें

सरकार ने GST Council की मीटिंग के बाद एलान कर दिया है कि अब इंडिया में कारों को खरीदना सस्‍ता होने जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही सरकार ने यह भी बता दिया है कि किस कैटेगरी की कारों को सस्‍ता किया जाएगा।

किस कैटेगरी को मिलेगा फायदा

  • सरकार ने बताया है कि डीजल से चलने वाली ऐसी कारें जिनमें 1500 सीसी से ज्‍यादा बड़ा इंजन न हो और उनका साइज भी 4000 एमएम से ज्‍यादा न हो।

  • ऐसे इंजन वाली कारें जो 1200 सीसी से ज्‍यादा न हों और उनकी लंबाई भी 4000 एमएम से ज्‍यादा न हो।

  • डीजल और सेमी डीजल ईंधन से चलने वाले इंजन की कारें जिनका इंजन 1500 सीसी से ज्‍यादा बड़ा न हो और उनकी लंबाई भी 4000 एमएम तक हो।

  • ट्रांसपोर्ट गुड्स के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सभी तरह के वाहन।

  • 10 या उससे ज्‍यादा लोगों को ले जाने वाले वाहन।

कितनी लगेगी जीएसटी

सरकार ने बताया है कि ऊपर बताई गई सभी तरह की कैटेगरी की कारों और अन्‍य वाहनों पर अब जीएसटी की दर 18 पर्सेंट (budget car GST rate) हो (18% GST on cars) जाएगी। जबकि अभी तक इन पर 28 पर्सेंट जीएसटी लगाया जाता है।

कब से मिलेगा फायदा

सरकार ने इस बात का भी एलान किया है कि ऊपर बताई छूट का फायदा 22 September 2025 से उठाया जा सकेगा।