ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। ज़माना काफी मॉडर्न होता जा रहा है और महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कई चीजों में आगे निकल रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर ड्राइविंग करनी हो तो कई बार यह काफी मुश्किल हो जाता है। सुरक्षित रहते हुए किस तरह प्रेग्नेंसी के समय भी ड्राइविंग (pregnancy driving tips) की जा सकती है। 4 आसान टिप्स से समझते हैं।
स्वास्थ्यवर्धक खाना खाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वह न सिर्फ खाना खाएं, बल्कि ऐसा खाना खाएं जो उनके साथ ही बच्चे के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक हो। जब प्रेग्नेंसी में कार चलाने की बात आती है तो भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ड्राइविंग शुरू करने से पहले ऐसा खाना खाएं जो स्वास्थ्यवर्धक हो। जिससे लंबे समय तक आपको भूख न लगे।
ज्यादा लंबी ड्राइविंग नहीं है सुरक्षित
प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा लंबी ड्राइव करना आपके साथ ही बच्चे के लिए नुकसानदायक (safe driving during pregnancy) हो सकता है। कई डॉक्टर भी इस समय में कार में सफर करने से मना करते हैं। इसलिए जब काफी ज्यादा जरूरी हो तो डॉक्टर से बात करने के बाद ही ड्राइविंग करें। कोशिश करें कि आस-पास जाना हो तो ही ड्राइव करें, लंबे सफर के लिए खुद ड्राइव करने से बचना चाहिए।
सीट को किस तरह करें एडजस्ट
कार ड्राइव करने से पहले प्रेग्नेंट महिलाओं (travel safety for pregnant women) को सीट को इस तरह से एडजस्ट करना चाहिए जिससे न सिर्फ कार चलाने में आसानी हो बल्कि बैठने में भी समस्या न हो। सीट को इस तरह से रिक्लाइन करना चाहिए जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा आराम मिले और आप स्टीयरिंग से सुरक्षित दूरी भी बना पाएं।
ब्रेक भी है जरूरी
अगर किसी वजह से आपको प्रेग्नेंसी के समय लंबी ड्राइव करनी पड़ती है तो कोशिश करें कि हर एक घंटे में 10 से 15 मिनट तक किसी सुरक्षित जगह पर कार को रोकें। साथ में इतनी देर कार से उतर कर पैदल चलने की कोशिश करें। इस तरह लंबी ड्राइव के बाद भी आप पूरी तरह से एक्टिव रह पाएंंगी और बच्चा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। वहीं एक ही पोजिशन में न बैठने की वजह से शरीर एक्टिव रहेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह काम करता रहेगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply