EPFO: क्या आपका भी रिजेक्ट हो गया है पीएफ क्लेम? जानें कब और कैसे दोबारा कर सकते हैं आवेदन

पीएफ के पैसे के लिए कैसे आवेदन करें? Photo Credit:- Freepik
पीएफ के पैसे के लिए कैसे आवेदन करें? Photo Credit:- Freepik

Why PF Claim Reject: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका बैंक खाता होगा जिसमें आपकी हर महीने सैलरी आती होगी। ठीक ऐसे ही नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ खाता भी खोला जाता है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा संचालित किया जाता है। ईपीएफओ भारत सरकार की इकाई है जिसके नियमों के तहत कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ खाता खुलता है।

ये भी पढ़ें:- AC Fridge Alert: अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो आपके एसी-फ्रिज में भी लग सकती है आग

इस अकाउंट में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कुछ पैसे जमा किए जाते हैं और कंपनी भी इतने ही पैसे जमा करती है। सरकार इस पर सालाना ब्याज भी देती है और जब पीएफ खाताधारक चाहे तो अपनी नौकरी के बीच में अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल भी सकता है, लेकिन अगर आपका पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो सकता है तो आप कैसे दोबारा आवेदन कर सकते हैं और कितने दिनों बाद कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं ईपीएफओ के इस नियम के बारे में…

क्या होता है?

दरअसल, जब हम अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए क्लेम करते हैं तो कई बार हमारा क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे, दस्तावेज मैच न होना, बैंक खाते की जानकारी गलत होना आदि।

रिजेक्ट होने के कितने दिन बाद दोबारा आवेदन कर सकते हैं?

अगर आपने अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए एडवांस या पूरे पैसे निकालने के लिए आवेदन किया है और किसी कारण ये रिजेक्ट हो जाता है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका क्लेम रिजेक्ट होता है तो आप दोबारा अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आपका क्लेम रिजेक्ट हो गया है तो आप रिजेक्ट होने के एक-दो दिनों के भीतर ही दोबारा आवेदन कर सकते हैं। बस एक बार ये चेक कर लें कि पीएफ क्लेम किस कारण से रिजेक्ट हुआ है और वो गलती दोबारा न करें। इससे आपका क्लेम दोबारा रिजेक्ट होने से बच सकता है।

ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ खाते से पैसे:-

सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं और लॉगिन कर लें
फिर आपको क्लेम पर जाकर अपने बैंक खाते को वेरिफाई करवना है

ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान

इसके बाद अपना पता, कितने पैसे निकालने हैं, पैसे निकालने का कारण आदि चुनें
फिर ओटीपी दर्ज कर आप क्लेम सबमिट कर दें।