Car Insurance Claim बार-बार हो रहा है रिजेक्ट? जानिए ये 4 भूलें जो आपकी जेब पर डाल सकती हैं बोझ

car insurance tips
car insurance tips PC-Freepik

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। car insurance mistakes: जब कार के साथ किसी भी वजह से एक्‍सीडेंट हो जाए तो उस समय कार ठीक करवाने में हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इंश्‍योरेंस से क्‍लेम लेकर इनको बचाया जाता है। पर क्‍या हो अगर आपकी छोटी छोटी गलतियों की वजह से इंश्‍योरेंस क्‍लेम रिजेक्‍ट (car insurance claim rejection reasons) हो जाए। तब भी आपको जेब से ही पैसे लगाने पड़ेंगे। इससे बचने के लिए किन 4 भूलों को दूर रखना चाहिए। आइए समझते हैं।

Car Insurance Claim के लिए हमेशा टाइम से करवाएं पॉलिसी रिन्‍यू

जब लाखों रुपये खर्च कर कार खरीदी है तो उसका ध्‍यान भी आपको ही रखना होता है। कई बार लोग भूल जाते हैं कि कार की इंश्‍योरेंस पॉलिसी एक्‍सपायर हो गई है और बाद में जब जरुरत पड़ती है तो ध्‍यान आता है कि क्‍लेम ले लें। लेकिन पॉलिसी रिन्‍यू ही नहीं करवाई होगी तो इंश्‍योरेंस कंपनी क्‍लेम (insurance claim rejection reasons) देने से मना कर देगी और आपके आवेदन को रिजेक्‍ट भी कर देगी।

कवरेज पर भी दें ध्‍यान

जब भी कोई कंपनी आपकी कार के लिए पॉलिसी ऑफर करती है तो हमेशा वह नियम और शर्तों को भी ऑफर करती है। कई बार ऐसी शर्तों को भी दिया जाता है जिसकी वजह से क्‍लेम को रिजेक्‍ट (mistakes to avoid in car insurance) भी किया जा सकता है। इससे बचने के लिए कुछ एड-ऑन्‍स को लेना जरूरी हो जाता है।

खराबी की वजह से भी रिजेक्‍ट हो सकता है क्‍लेम

इंश्‍योरेंस कंपनी एक और स्थिति में आपके क्‍लेम को रिजेक्‍ट कर सकती है, वह यह है कि अगर आपकी कार में किसी तरह की खराबी हो और उसके लिए क्‍लेम किया जाए तो भी क्‍लेम को रिजेक्‍ट किया जा सकता है।

वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर भी रिजेक्‍ट होगा Car Insurance Claim

एक्‍सीडेंट के समय अगर वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक कार नहीं चला रहा हो तो क्‍लेम करने के बाद सर्वेयर इस बात की जानकारी भी लेता है और अगर कहीं पर भी यह लगता है कि एक्‍सीडेंट के टाइम कोई ऐसा व्‍यक्ति कार चला रहा था जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी क्‍लेम को रिजेक्‍ट किया जा सकता है।