PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। अगर आप भी इन्हीं में से किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसे सिर्फ किसानों के लिए चलाया जाता है और इस योजना का संचालन भारत सरकार करती है।
ये भी पढ़ें:- Flight Mode: क्या प्लेन में बैठने के बाद मोबाइल में अगर नहीं ऑन किया फ्लाइट मोड, तो क्या हवाई जहाज भटक सकता है रास्ता? यहां जानें
दरअसल, हम बात कर हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की। इस योजना के तहत किसानों को लगभग हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है और इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आपको इस किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। ये कौन से काम हैं इनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
20वीं किस्त कब आ सकती है?
20वीं किस्त कब जारी होगी इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी अपडेट नहीं है और न ही सरकार की तरफ से फिलहाल कुछ बताया गया है।
वैसे तो पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई थी। इस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का समय जून में हो रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि ये 20वीं किस्त जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।
ये काम करवा लें:-
नंबर 1
अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले और आपकी किस्त न अटके तो आपको ध्यान से भू-सत्यापन का काम करवा लेना चाहिए। इसमें आपको अपनी जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है जिसमें खेती योग्य जमीन को देखा जाता है।
दूसरा काम
किस्त का लाभ लेने के लिए पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी का काम भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको ये काम करवाना होता है।
ये भी पढ़ें:- AC Tips: यहां जानें क्या है एसी को लगवाने की सही ऊंचाई, मिलने लगेगी कूल-कूल ठंडी हवा
आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ये काम करवा सकते हैं या आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक किसान एप से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply