ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कार चलाते हुए किसी भी परेशानी से बचने में Dashcam काफी काम आता है। इसलिए इसे सेफ्टी फीचर के तौर पर काफी लगाया जा रहा है। लेकिन एक अच्छा डैशकैम काफी महंगा आता है। इसलिए कई लोग इसे नहीं लगाते हैं। पर अब इस परेशानी का हल भी आपके घर में ही है। किस तरह पुराने फोन को इस शानदार सेफ्टी फीचर (smartphone dashcam setup) में बदला जा सकता है। इस खबर में समझते हैं।
पुराने स्मार्टफोन से बनेगा Dashcam
हर कुछ महीने में लोग फोन बदलते हैं और कई बार पुराने फोन की अच्छी कीमत न मिलने पर उसे बेचने की जगह घर पर रख लेते हैं। ऐसा ही फोन आपके पास भी है तो उसे Dashcam में बदला जा सकता है। ऐसा कर आप हजारों रुपये में नया डैशकैम खरीदने की बजाय पुराने फोन का सही इस्तेमाल (car safety with old phone) भी कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं।
इन चीजों की होगी ज़रुरत
पुराने स्मार्टफोन को साथ रखने के अलावा कुछ और चीजों की भी ज़रुरत (DIY dashcam installation) होगी। इसके सेटअप के लिए मजबूत कार माउंट और चार्जिंग केबल भी चाहिए होगी। अब कार माउंट को विंडशील्ड पर इस तरह लगाएं जिससे उस पर फोन लगाकर रिकॉर्डिंग (dashcam from old phone) तो की ही जा सके साथ में ड्राइवर की विजिबिलिटी भी खराब न हो। इसके बाद चार्जिंग केबल को फोन से कनेक्ट करके उसकी बैटरी चार्ज की जा सकती है।
एप से करें रिकॉर्डिंग
प्ले स्टोर पर कई ऐसे एप मिल जाएंगे जिनको फ्री में एक्सेस करके क्लाउड स्टोरेज को एक्सेस किया जा सकता है और इस तरह से कई दिनों की रिकॉर्डिंग को किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में भी इनबिल्ट मेमोरी होती है जिसमें बॉय डिफाल्ट स्टोरेज होती है। इसके अलावा ज़रुरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड या क्लाउड स्टोरेज का यूज़ भी किया जा सकता है।
फोन में करें सेटिंग
एक बार फोन को कार में फिट करने के बाद उसे बार बार लगाया या हटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पहले ही फोन में वीडियो की रिकॉर्डिंग को 1080P पर सेट कर दें। इससे आपके फोन में एचडी क्वालिटी की रिकॉर्डिंग होगी और ज़रुरत पड़ने पर चीज़ों को साफ साफ देखने में परेशानी भी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply