Indian Railways Chain Pulling: सावधान! ट्रेन में भूलकर न खींचे चेन, वरना आपको जाना पड़ सकता है जेल

ट्रेन में चेन खींचने पर कितनी सजा हो सकती है? Pic Credit: Freepik
ट्रेन में चेन खींचने पर कितनी सजा हो सकती है? Pic Credit: Freepik

Train Chain Pulling Rules In Hindi: जब भी हमें कहीं जाना होता है तो हम एक ऐसे वाहन का चयन करते हैं जो हमें हमारे गंतव्य तक समय पर पहुंचा दे। इसके लिए कई लोग तो अपनी गाड़ी से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ी संख्या में लोग रोजाना ट्रेनों से सफर करते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: जून में आए या जुलाई में 20वीं किस्त, लेकिन आप ध्यान से करवा लें ये 2 काम; वरना अटक सकते हैं पैसे

ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको बस ट्रेन टिकट चाहिए होता है और फिर आप टिकट बुकिंग के हिसाब से नॉन एसी या एसी क्लास में सफर कर सकते हैं। पर जान लें कि अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपको कुछ नियमो का पान करना भी जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। जैसे, ट्रेन की चेन खींचने पर। अगर आप ट्रेन की चेन खींचते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। इस नियम के बारे में जानते हैं।

क्यों ट्रेन की चेन खींच देते हैं लोग?

जान लें कि ट्रेन की चेन खींचना दंडनीय अपराध है। बिना वजह के आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर एक्शन होता है। देखने में आता है कि लोग ऐसी जगह पर उतरने के लिए चेन पुल्लिंग कर देते हैं जहां पर स्टेशन नहीं होता है। जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए।

कब खींच सकते हैं चेन?

भारतीय रेलवे के मुताबिक, कुछ विशेष परिस्थितियों में ही ट्रेन की चेन खींची जा सकती है। इसमें मेडिकल इमरजेंसी, कोई घटना होने पर आदि शामिल हैं।

चेन खींचने पर हो सकती है जेल

ट्रेन की चेन बेवजह खींचने पर आपको जेल हो सकती है। दरअसल, रेलवे एक्ट के सेक्शन 141 के अंतर्गत चेन खींचना अपराध की श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें:- Toll Tax: कार से टोल और टू-व्हीलर को छूट? सरकार क्यों नहीं वसूलती बाइक-स्कूटी से टोल टैक्स – पीछे छिपी हैरान करने वाली लॉजिक

अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या ऐसे व्यक्ति को एक साल की जेल तक हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।