ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में आज कल गर्मी और बारिश दोनों का ही मौसम चल रहा है। इन दोनों की तरह के मौसम में कार में एसी चलाना सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है। कई बार Car AC फेल (car AC failure reasons) हो जाता है और कार चलाने में परेशानी हो जाती है। किन वजहों से ऐसा होता है। आइए पढ़ते हैं।
एसी की गैस लीक होना
जब भी Car AC की गैस लीक हो जाए तो फिर एसी चलाने से कोई फायदा नहीं होता। कार के केबिन में ठंडक होती ही नहीं है। इसकी जगह घुटन लगने लगती है और कार में थोड़ी दूर जाना भी मुश्किल हो जाता है।
ब्लोअर मोटर खराब होना
कार में एसी के साथ ब्लोअर मोटर लगी होती है। इसके खराब होने पर भी कार में कूलिंग नहीं होती। इसका काम कार के केबिन में एसी की ठंडी हवा को पहुंचाना होता है।
बंद रेडिएटर से भी परेशानी
कार में एसी के साथ रेडिएटर लगाया जाता है। अगर यह खराब हो जाए या फिर बंद (चोक) हो जाए तो भी कार का एसी सही तरह से काम नहीं कर पाता और केबिन में ठंडक नहीं होती। इसके चोक होने का नुकसान इंजन को भी होता है और कार ओवरहीट भी हो सकती है।
एयर फिल्टर चोक होना
कार में एयर फिल्टर ही केबिन के अंदर की हवा को साफ करता है। यह चोक हो जाए तो केबिन में आने वाली हवा के प्रैशर में कमी आ जाती है और एसी की ठंडक नहीं मिल पाती।
ये भी हैं कारण
इन सबके साथ ही कई और कारण भी होते हैं जिनकी वजह से कार में एसी की कूलिंग खराब हो जाती है। इनमें कंडेसर, इवेपोरेटर, इलेक्ट्रिक कंपोनेंट, रिले, स्विच और मोटर भी होती हैं। जिनके खराब होने की वजह से कार में एसी की कूलिंग नहीं मिल पाती।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply