PM Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देती है। इस क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना और ये योजना स्वास्थ्य योजना है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Laptop Alert: आपकी एक गलती के कारण लैपटॉप के चार्जर में लग सकती है आग, जानें कैसे करें बचाव
सरकार इस योजना के तहत पात्र लोगों के मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इस कार्ड से उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड की कितनी लिमिट होती है? यानी आप इस कार्ड के जरिए एक साल के भीतर कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
इतनी लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट देती है यानी कार्डधारक अपने आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
खत्म हो जाए लिमिट तो क्या होगा?
इस कार्ड की लिमिट सरकार द्वारा तय की जाती है। अगर साल भर पूरा होने से पहले आपके आयुष्मान कार्ड की 5 लाख रुपये की लिमिट खत्म हो जाती है और आपको फिर से इलाज की जरूरत होती है, तो आपको पैसे देने पड़ते हैं। ये लिमिट एक साल के लिए होती है और हर साल ये लिमिट मिलती है।
कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं। ये इलाज कार्डधारक को सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलता है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number Update: आधार से करना है नया मोबाइल नंबर लिंक, तो यहां जानें तरीका
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं और आप इन्हीं अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply