Renault Triber vs Maruti Ertiga: रेनो ने नई ट्राइबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स (Renault Triber advantages) दिए जा रहे हैं जो इससे महंगी मारुति अर्टिगा में भी नहीं मिलते। ये 5 फीचर्स कौन से हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप
रेनो अपनी नई ट्राइबर में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दे रही है। इससे पहले वाले मॉडल में हेलोजन हैडलैंप मिलते थे। नई ट्राइबर का यह फीचर (Budget MPV features) इससे महंगी मारुति अर्टिगा में नहीं मिलता।
इंफोटेनमेंट सिस्टम
रेनो की नई ट्राइबर में अब 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो फ्लोटिंग सेटअप के साथ आता है। लेकिन मारुति की अर्टिगा में अभी भी 7 इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। दोनों ही एमपीवी में एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- Renault Kiger Facelift – नए लुक और फीचर्स के साथ 24 अगस्त को मचाएगी धूम
वायरलेस फोन चार्जर
रेनो ट्राइबर 2025 में मेकर ने वायरलेस फोन चार्जर को भी ऑफर किया है। हालांकि यह फीचर सिर्फ इसके टॉप वेरिएंट में ही दिया जा रहा है। लेकिन मारुति की अर्टिगा में इस फीचर को किसी भी वेरिएंट में नहीं दिया जाता।
रेन सेंसिंग वाइपर
आजकल बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे मौसम में कार में रेन सेंसिंग वाइपर ड्राइवर की विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। इस फीचर को नई ट्राइबर में दिया जाता है। लेकिन मारुति की अर्टिगा में यह फीचर नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें- Nissan Magnite Kuro Edition की हो रही है धमाकेदार वापसी, फिर छाएगा ऑल-ब्लैक लुक
हटने वाली थर्ड रो
रेनो की नई ट्राइबर को भी तीन रो के साथ ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इसकी खासियत है कि इसके थर्ड रो को पूरी तरह से हटाया जा सकता है और फिर इसे 5 सीटर कार की तरह यूज किया जा सकता है। अर्टिगा को भी तीन रो के साथ लाया जाता है। लेकिन इसकी थर्ड रो सिर्फ फोल्ड किया जा सकता है, नई ट्राइबर की तरह पूरी तरह से हटाया नहीं जा सकता।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












About Auto Tech Biz
Auto Tech Biz brings you authentic automobile, technology and business news in India, from new launches and reviews to everyday updates and expert insights.