UPI Rule Change: सामान खरीदने के लिए या तो कैश पेमेंट की जाती है या फिर पिछले कुछ सालों से यूपीआई का चलन काफी बढ़ा है। इंडिया में करोड़ों लोग छोटी पेमेंट से लेकर बड़ी पेमेंट करने के लिए यूपीआई का यूज करते हैं।
आप भी ऐसे ही लोगों की फेहरिस्त में हैं तो अब इस खबर को सबसे पहले पढ़ लें। दरअसल, आज यानी 1 अगस्त 2025 से यूपीआई के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। कौन से 5 बड़े बदलाव होंगे। इससे किस तरह आम इंसान को फर्क पड़ेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कौन से होंगे बदलाव
यूपीआई के नियमों में आज यानी 1 अगस्त 2025 से 5 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें बैलेंस चेक करने की लिमिट, तय समय पर ही ऑटो पे की सुविधा, पेमेंट रिर्वसल में लिमिट, पेमेंट स्टेटस चेक करने की लिमिट और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने की लिमिट के नियमों में बदलाव किए जाएंगे।
कितनी बार चेक कर पाएंगे बैलेंस
यूपीआई से पेमेंट करते हुए कई लोग बैलेंस भी चेक करते हैं। अभी तक यह कितनी भी बार चेक किया जा सकता था। लेकिन अब 1 अगस्त 2025 से एक यूजर एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 50 बार ही बैलेंस को फ्री में चेक (UPI balance check) कर पाएगा।
ऑटो पे का समय होगा तय
अभी तक यूपीआई से ऑटो पे का ऑप्शन लेते हैं तो पैसे 24 घंटों में कभी भी कट जाते थे। लेकिन 1 अगस्त 2025 से इसके लिए भी समय सीमा तय हो गई है। अब इस सुविधा का फायदा सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर में 1 बजे से शाम के 5 बजे तक ही मिल (AutoPay update) पाएगा।
पेमेंट रिर्वसल में भी होगी लिमिट
कई बार लोग पेमेंट रिवर्स करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। अभी तक यह दिन में कितनी भी बार की जा सकती है। लेकिन 1 अगस्त 2025 से इसकी संख्या एक महीने में अधिकतम 10 बार तक तय हो जाएगी। इसके अलावा एक ही कंपनी, दुकान या व्यक्ति से पेमेंट रिवर्स करवानी हो तो उसकी लिमिट भी एक महीने में सिर्फ 5 बार की ही रहेगी।
पेमेंट स्टेटस चेक करने की भी होगी लिमिट
कई यूपीआई यूजर दिन में कई बार पेमेंट करते हैं और फिर पेमेंट स्टेटस को भी चेक करते हैं। लेकिन 1 अगस्त 2025 से आप एक दिन में सिर्फ 3 ही बार पेमेंट के स्टेटस को चेक कर पाएंगे। इसके साथ ही इन 3 चांस के बीच कम से कम 3 मिनट का गैप भी होना जरूरी हो जाएगा।
ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर भी लगेगी लिमिट
कुछ लोग पेमेंट करने के कुछ दिन बाद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को भी देखते हैं। 1 अगस्त 2025 से इसमें भी कैपिंग लग जाएगी और फिर इसकी संख्या 25 तक सीमित हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply