PM Kisan Yojana: बस आज और फिर कल आपके बैंक अकाउंट में मोदी सरकार डालेगी 2-2 हजार रुपये, जानें इस बारे में

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? Photo Credit:- @narendramodi
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है? Photo Credit:- @narendramodi

PM Narendra Modi Will Release The 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो कल यानी 2 अगस्त का दिन आपके लिए अच्छा दिन होने जा रहा है, क्योंकि कल मोदी सरकार इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी करने जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Flight Mode: क्या प्लेन में बैठने के बाद मोबाइल में अगर नहीं ऑन किया फ्लाइट मोड, तो क्या हवाई जहाज भटक सकता है रास्ता? यहां जानें

इस 20वीं किस्त का इंतजार किसानों को बेसब्री से था और ये इंतजार अब कल खत्म हो जाएगा। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ये 20वीं किस्त जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में इस किस्त के पैसे भेजे जाएंगे।

कहां से होगी जारी?

दरअसल, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त वाराणसी से जारी होगी। यहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां पर प्रदेश के लोग पहुंचेंगे और यहां से 20वीं किस्त जारी की जाएगी। ये पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

कौन करेगा जारी?

20वीं किस्त के पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जारी करेंगे। वे हर बार खुद ही किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करते हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की इस योजना से आपको मिल सकते हैं रोजाना 500 रुपये, जानें कैसे

कितने पैसे आएंगे बैंक अकाउंट में?

पीएम किसान योजना के तहत 20वीं किस्त कल जारी हो जाएगी और इस मौके पर योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। योजना के तहत हर किस्त में 2-2 हजार रुपये ही दिए जाते हैं और इस तरह सालाना कुल 6 हजार रुपये की सहायता राशि किसानों को मिलती है।