HomeAutomobilesBudget Cars: 10 लाख की रेंज में बेस्ट कारें: टॉप 5 ऑप्शंस...

Budget Cars: 10 लाख की रेंज में बेस्ट कारें: टॉप 5 ऑप्शंस जिनकी है सबसे ज्यादा डिमांड

Budget Cars: नई कार खरीदनी है और बजट 10 लाख तक का है। कौन सी 5 सबसे बेस्‍ट कार हो सकती हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Budget Cars: इंडियन मार्केट में कई कारें बेची जाती हैं। लेकिन सबसे ज्‍यादा डिमांड 10 लाख रुपये तक की कारों की होती है। इस बजट में कौन सी 5 सबसे बेस्‍ट कारें मिलती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Swift

मारुति स्विफ्ट को इंडिया की सबसे बेस्‍ट कार कहा जा सकता है। यह कई सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है। 2024 में इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया गया था, जिसमें Z सीरीज इंजन भी दिया गया। इससे इसकी माइलेज भी अच्‍छी हो गई। इसकी प्राइज 6.49 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू हो जाती है।

Maruti Baleno

मारुति प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो को भी बेचती है। यह कार भी लॉन्‍च के बाद से ही लोगों की पसंद बनी हुई है। इसमें चार वेरिएंट मिलते हैं और इसकी प्राइज 6.74 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू हो जाती है।

Tata Punch

टाटा की पंच माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आने वाली गाड़ी है। जिसे इंडिया में सबसे ज्‍यादा खरीदा जाता है। 2024 में यह टाटा का सबसे ज्‍यादा बेचा जाने वाला मॉडल भी रहा है। इसे अक्‍टूबर 2021 में लॉन्‍च किया गया था। इसकी प्राइज 6.20 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू होती है।

Hyundai Venue

हुंडई भी वेन्‍यू को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इस एसयूवी को भी लॉन्‍च के बाद से ही काफी पसंद किया जाता रहा है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मिलते हैं। इसकी प्राइज 7.94 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Maruti Dzire

जिन लोगों को न तो हैचबैक पसंद आती है और न ही उनको एसयूवी खरीदनी है। ऐसे लोग सेडार कार सेगमेंट में Maruti Dzire को खरीद सकते हैं। यह कार न सिर्फ खूबसूरत लुक्‍स के साथ आती है बल्कि इसमें फीचर्स भी ऐसे मिलते हैं जो इस सेगमेंट की किसी और सेडान कार में नहीं मिलते। इसमें 9 इंच बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और सिंगल पेन सनरूफ मिलता है। इसके अलावा इसे पेट्रोल और सीएनजी इंजन में खरीदा जा सकता है। इसकी प्राइज 6.84 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular