Rakshabandhan Gift For Sister 2025: भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बड़ा ही खास और प्यारा होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उन्हें मीठा खिलाती है। बदले में भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं।
ये भी पढ़ें:- IRCTC Account: आईडी-पासवर्ड भूलने की वजह से नहीं कर पा रहे रक्षाबंधन के लिए ट्रेन टिकट बुक, तो इस तरह से करें पता
इस बार राखी का पर्व 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को हर बार की तरह इस बार भी कैश देने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा रूकिए क्योंकि अगर आप चाहें तो अपनी बहन को कुछ अच्छा गिफ्ट देते हैं। वो भी ऐसा गिफ्ट जो आपके बजट में हो सकता है।
बहन को दे सकते हैं ये गिफ्ट:-
पहला गिफ्ट
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छा स्मार्टफोन हो। ऐसे में आप अगर चाहें तो अपनी बहन को एक अच्छा स्मार्टफोन इस राखी पर गिफ्ट कर सकते हैं। एक ऐसा मोबाइल फोन जिसका कैमरा बेस्ट हो, स्टोरेज अच्छा हो और लोग देखें तो देखते रह जाए। मार्कट में कई कंपनियों के मोबाइल हैं तो आपको 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाते हैं।
दूसरा गिफ्ट
अगर आपकी बहन म्यूजिक सुनने का शौक रखती है तो आप अपनी बहन को ईयरबड्स दे सकते हैं। कई कंपनियों के ईयरबड्स मार्केट में उपलब्ध हैं जो अभी सेल में सस्ते दाम पर भी मिल रहे हैं। ईयरबड्स खरीदते समय ध्यान दें कि उसमें ENC जरूर हो।
तीसरा गिफ्ट
लड़कियों को अपने बालों से बड़ा प्यार होता है जिस पर वो काफी खर्चा भी करती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर एक अच्छी कंपनी का Hair Dryer या Straightener या फिर ये दोनों गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए ये गिफ्ट पाकर आपकी बहन खुश हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- BSNL Recharge: बीएसएनएल लाया महज 1 रुपये में अलनिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें वैलिडीटी
चौथा गिफ्ट
आप अपनी बहन को इस राखी पर एक ऐसा गिफ्ट भी दे सकते हैं जिससे वो काफी खुश हो सकती है। जी हां, और वो गिफ्ट है उसकी जरूरत का सामान या फिर कोई ऐसी चीज जिसे वो काफी समय से लेने के लिए सोच रही हो। अगर आप अपनी बहन को ये गिफ्ट देते हैं, तो वो काफी खुश हो सकती है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply