Budget Cars: इंडियन मार्केट में कई कारें बेची जाती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड 10 लाख रुपये तक की कारों की होती है। इस बजट में कौन सी 5 सबसे बेस्ट कारें मिलती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Swift
मारुति स्विफ्ट को इंडिया की सबसे बेस्ट कार कहा जा सकता है। यह कई सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है। 2024 में इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्च किया गया था, जिसमें Z सीरीज इंजन भी दिया गया। इससे इसकी माइलेज भी अच्छी हो गई। इसकी प्राइज 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है।
Maruti Baleno
मारुति प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो को भी बेचती है। यह कार भी लॉन्च के बाद से ही लोगों की पसंद बनी हुई है। इसमें चार वेरिएंट मिलते हैं और इसकी प्राइज 6.74 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है।
Tata Punch
टाटा की पंच माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आने वाली गाड़ी है। जिसे इंडिया में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। 2024 में यह टाटा का सबसे ज्यादा बेचा जाने वाला मॉडल भी रहा है। इसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। इसकी प्राइज 6.20 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है।
Hyundai Venue
हुंडई भी वेन्यू को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इस एसयूवी को भी लॉन्च के बाद से ही काफी पसंद किया जाता रहा है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मिलते हैं। इसकी प्राइज 7.94 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Maruti Dzire
जिन लोगों को न तो हैचबैक पसंद आती है और न ही उनको एसयूवी खरीदनी है। ऐसे लोग सेडार कार सेगमेंट में Maruti Dzire को खरीद सकते हैं। यह कार न सिर्फ खूबसूरत लुक्स के साथ आती है बल्कि इसमें फीचर्स भी ऐसे मिलते हैं जो इस सेगमेंट की किसी और सेडान कार में नहीं मिलते। इसमें 9 इंच बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और सिंगल पेन सनरूफ मिलता है। इसके अलावा इसे पेट्रोल और सीएनजी इंजन में खरीदा जा सकता है। इसकी प्राइज 6.84 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
ये भी पढ़ें
Italjet: इटली की मशहूर कंपनी इंडिया में लाएगी 3 शानदार स्कूटर्स; जानिए किन सेगमेंट्स में कब होंगे Launch?
Kia Sonet Next Gen: टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी, नई लाइट्स के साथ और क्या-क्या आ गया सामने?
Honda ALPHA: नाम के एलान के साथ आ गई Global Debut की तारीख, इंडिया से बनकर विदेशों में मचाएगी धूम
Harley Davidson Sprint 440: आएगी हार्ले की नई 440 सीसी बाइक, क्रूजर लुक के साथ EICMA 2026 में होगा डेब्यू












Leave a Reply