Mobile Game Alert: कई बच्चे ऐसे होते हैं जो अपने पैरेंट्स के मोबाइल में गेम खेलते हैं। दरअसल, बच्चे छोटे होते हैं इसलिए घर वाले उनको मोबाइल नहीं दिलाते और फिर ये बच्चे अपने पैरेंट्स के मोबाइल में ही गेम खेलते हैं।
ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: साइबर अपराधियों ने 52 साल के व्यक्ति को लगाई 2.36 करोड़ की चपत, जानें आप न हो शिकार इसलिए किन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके बच्चे भी आपके मोबाइल में गेम खेलते हैं तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके बच्चे की एक छोटी सी गलती के कारण आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
गेम खेलते समय रखें इन बातों का ध्यान:-
नकली गेम से बचकर
बच्चे जब गेम खेलते हैं तो वो किसी एप पर या किसी ब्राउजर पर खेलते हैं, लेकिन जब बीच-बीच में कई एड आ जाते हैं या कई पॉप-प-अप भी खुलते हैं जो खतरनाक हो सकते हैं। आप जैसे ही इन पर क्लिक करते हैं ये आपको चपत लगा सकते हैं।
दरअसल,ये कई बार नकली गेम हो सकते हैं जो देखने में काफी मजेदार गेम लगते हैं। पर ये गेम नहीं होते बल्कि, लोगों को ठगने के लिए वायरस होते हैं।
अनजाने लिंक से सावधान
कई बार जब आप ज्यादा गेम खेलने लगते हैं तो कई जालसाज ऐसे लोगों को सोशल मीडिया के जरिए या अन्य तरीकों से अनजाने लिंक भेजते हैं, जिन पर बच्चे गेम खेलने के दौरान क्लिक कर देते हैं। बस इसके बाद आपका मोबाइल हैक कर जालसाज आपको चपत लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- UPI: यूपीआई में 1 अक्तूबर से होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, बंद होगी ये खास सर्विस; जानें क्या है ये
बैंक की परमिशन न दें
कई गेम एप ऐसे होते हैं जो कई तरह की परमिशन मांगते हैं। जैसे, कैमरे की आदि। पर अगर कोई गेम एप आपके बैंक एप की या अन्य ऐसी एप की परमिशन मांगता है जो आपको नहीं देनी है, तो इस बात का ध्यान रखें। वरना ठगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स












Leave a Reply