Hyundai Aura SX वेरिएंट को मिला अपडेट – मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स, कीमत रखी गई ₹8.23 लाख

Hyundai Aura
Hyundai Aura PC-Hyundai India

Hyundai Aura: इंडियन मार्केट में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में आने वाली हुंडई की ऑरा को अपडेट (Aura SX new update) मिला है। मेकर ने इस कार को किन फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अपडेट के बाद इसकी क्‍या प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Aura हुई अपडेट

हुंडई की ऑरा को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस कार को बाकी कारों से चुनौती लेने के लिए मेकर ने कुछ फीचर्स के साथ अपडेट किया है। हालांकि इसके सभी वेरिएंट्स में इस अपडेट को नहीं दिया है। बल्कि इसके SX वेरिएंट को ही नए फीचर्स का अपडेट मिला है।

अपडेट में मिले फीचर्स

अपडेट के बाद इस कार को जो फीचर्स मिले हैं उनमें प्रोजेक्‍टर हेडलैंप और फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल को दिया है। साथ में इस कार में 8 इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, रियर कैमरा के साथ स्‍टेटिक गाइडलाइंस, स्‍मार्ट की, पुश बटन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स (Hyundai Aura SX features) भी मिलते हैं।

क्‍या है प्राइज

मेकर ने इस वेरिएंट को पेट्रोल और सीएनजी दोनों में ही ऑफर किया है। दोनों इंजन ऑप्‍शंस के साथ ही इस वेरिएंट को नए फीचर के साथ अपडेट मिला है। इसलिए पेट्रोल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.23 लाख और सीएनजी वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.20 लाख रुपये (Hyundai Aura 2025 price) है।

किनसे मिलती है चुनौती

हुंडई ऑरा को इंडियन मार्केट में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस कार को अपने सेगमेंट में Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze से चुनौती मिलती है।