Skoda Octavia एक बार फिर नए अवतार में इंडियन मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार हो रही है। स्कोडा अपनी इस ताकतवर सेडान कार को कब इंडिया में लॉन्च करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Skoda Octavia आएगी इंडिया
स्कोडा अपनी दमदार सेडान कार ऑक्टाविया को इंडियन मार्केट में फिर से लाने की तैयारी में है। मेकर ने बता दिया है कि वह अगले कुछ महीनों में ही इस कर को इंडिया में लॉन्च करेगी।
कब होगी लॉन्च
मेकर के मुताबिक इस कार को November 2025 के पहले हफ्ते में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। मेकर इस कार के RS वर्जन को भी इंडिया ला (Skoda Octavia RS launch) सकती है।
कितनी होगी पावरफुल
इंडिया में स्कोडा वैसे भी अपनी कारों को काफी पावरफुल इंजन के साथ ऑफर करती आई है। स्कोडा ऑक्टाविया के पहले वर्जन को भी इंडिया में 2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में ऑफर किया जाता था। उम्मीद है कि अब भी इसे 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो इसे 261 हॉर्स पावर के साथ 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। जिसकी वजह से कार सिर्फ 6.6 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाई जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
क्या होगी खूबी
कार में कई खूबियों को एक साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें न सिर्फ प्रीमियम इंटीरियर होगा बल्कि इसको स्पोर्टी कार पसंद करने वाले भी खरीद पाएंगे। इसमें हनीकॉम्ब मैश ग्रिल, बड़े अलॉय, परफॉर्मेंस ओरिएंटिड स्पोर्ट्स डिजाइन वाली सीट्स, एल्यूमीनियम पैडल्स, एंबिएंट लाइट्स, सनरूफ, शानदार म्यूजिक सिस्टम (Skoda Octavia RS features) को भी इसमें दिया जाएगा।
क्या हो सकती है प्राइज
इंडिया में नवंबर में 3 से 5 के बीच इसे लॉन्च किया जा सकता है। दूसरा इस कार को इंडिया में बनाया नहीं जाएगा बल्कि इसे सीबीयू कार की तरह इंडिया में ऑफर किया जाएगा। इसलिए इसकी प्राइज के बारे में अभी कुछ बताना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply