Renault E Kwid: के इंडिया में लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंडिया में लॉन्च से पहले इसे ब्राजील में पेश किया है। रेनो की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में कितनी रेंज मिलेगी और कैसे फीचर्स हाेंगे। कब तक इंडिया में इसे लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Renault E Kwid हुई पेश
इंडिया से पहले ब्राजील में रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार ई-क्विड को पेश किया है। मेकर ने इसके डिजाइन को भी ICE के मुकाबले पूरी तरह बदल दिया है और अब यह पहले से ज्यादा सुंदर दिखाई दे रही है।
मिलेगी 180 KM रेंज
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक कार को 26.8 Kwh की बैटरी के साथ ऑफर किया है। जिससे इसे 180 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। साथ में फास्ट चार्जर के जरिए इसे 15 से 80 पर्सेंट चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का टाइम लगेगा। पावर के लिए इसमें 48 किलोवाट की मोटर दी है जो 65 हॉर्स पावर और 113 न्यूटन मीटर टॉर्क देगी। जिससे इसे 3.9 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकेगा।
ADAS के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
ब्राजील में पेश की गई इलेक्ट्रिक क्विड में ADAS के अलावा एलईडी लाइट्स और डीआरएल, ड्यूल टोन इंटीरियर, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फोन मिररिंग, चार्जिंग पोर्ट के साथ कई और भी फीचर्स दिए हैं।
16 लाख है प्राइज
रेनो की ई-क्विड को ब्राजील में 99990 रियाल में लाया गया है, जो इंडियन रुपये के हिसाब से 16 लाख रुपये बनते हैं। लेकिन इसे इंडिया में इस प्राइज में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
अगले साल होगी लॉन्च
रेनो ने भले ही ब्राजील जैसे देश में ई-क्विड को पेश कर दिया हो, लेकिन इंडिया में अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इंडिया में इस कार को अप्रैल 2026 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
MG Comet से मिलेगी चुनौती
रेनो अपनी इस कार को इंडिया में 7 से 8 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च कर सकती है। इस प्राइज रेंज में इसको MG Comet EV, Tata Tiago EV से चुनौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply