HomeAutomobilesDelhi Pollution: हो जाएं सावधान! दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, 1...

Delhi Pollution: हो जाएं सावधान! दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, 1 नवंबर से सिर्फ इन चुनिंदा वाहनों को ही मिलेगी एंट्री, देखें CAQM का सख्त आदेश!

Delhi Pollution: दिल्‍ली में फिर से प्रदूषण बढ़ने की वजह से अब फिर से सभी वाहनों पर बैन लगने जा रहा है। किसकी एंट्री 1 नवंबर से होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi Pollution: दिल्‍ली में फिर से प्रदूषण बढ़ने की वजह से अब फिर से सभी वाहनों पर बैन लगने जा रहा है। 1 नवंबर से कौन सी कैटेगरी के वाहनों को दिल्‍ली में एंट्री मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

एंट्री होगी बैन

दिल्‍ली में प्रदूषण के एक बार फिर लौटने की वजह से इसका खामियाजा अब वाहनों को भुगतना होगा। एक नवंबर से दिल्‍ली में फिर से कई कैटेगरी के वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया जाएगा। जिसके बाद इनको किसी भी कंडीशन में दिल्‍ली में एंट्री नहीं मिल पाएगी।

किसकी होगी एंट्री

वैसे तो कई कैटेगरी के वाहनों को दिल्‍ली में 1 नवंबर से एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन BS-6, LNG, Electric कमर्शियल वाहनों की एंट्री को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं मीडियम और लाइट कमर्शियल व्‍हीकल्‍स में BS-4 वाले वाहनों को सिर्फ 31 अक्‍टूबर तक ही दिल्‍ली आने की इजाजत दी गई है।

किसने दिया आदेश

वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग (CQAM) ने इस आदेश को जारी किया है। जिसे सिर्फ कमर्शियल सेगमेंट के वाहनों के लिए लागू किया गया है।

पुराने वाहनों का क्‍या होगा

माना जा रहा है कि जिस तरह कोर्ट की कार्रवाई हुई थी उसके बाद दिल्‍ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाले व्‍हीकल्‍स को भी हटाया नहीं जाएगा। इस पर कोर्ट ने दंडात्‍मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी।

इन राज्‍यों को भी मिले निर्देश

सीक्‍यूएएम ने दिल्‍ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान के लिए भी आदेश जारी किया है। जिसमें एनसीआर क्षेत्रों के जिलाधिकारियों पराली जलाने के मामले में निष्‍क्रियता दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।

प्रदूषण है बड़ी परेशानी

दिल्‍ली एनसीआर के लिए प्रदूषण एक बड़ी परेशानी की तरह है। हर साल Diwali 2025 के टाइम ही दिल्‍ली में प्रदूषण की स्थिति बदतर हो जाती है। इसलिए सरकार की ओर से कई तरह के कदम उठाए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular