Air India अब इंडिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है और हर रोज हजारों फ्लाइट्स इंडिया में एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। एयरलाइन ने दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल्स से अब प्लेन उड़ाने की तैयारी कर ली है। इससे पैसेंजर्स को कैसे परेशानी नहीं होगी। कब से T3 के अलावा बाकी टर्मिनल्स से फ्लाइट उड़ेंगी। किस टर्मिनल से कौन सी फ्लाइट (Air India IGI terminal update) जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
IGI के तीनों टर्मिनल से उड़ेगी Air India
एयर इंडिया अब दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल से अपनी फ्लाइट उड़ाएगी। एयरलाइन ने बताया है कि तीनों टर्मिनल से वह अपनी फ्लाइट्स को 26 October 2025 से उड़ाना शुरू कर देगी।
क्या है वजह
एयरलाइन ने बताया है कि दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक्सपेंशन (Delhi Airport flight operations) का काम शुरू किया जा रहा है। जिसकी वजह से टी-3 पर फ्लाइट्स की संख्या कम हो जाएगी। इस वजह से वह अपनी कई फ्लाइट्स को टर्मिनल-2 और 1 पर शिफ्ट करेगी।
किस टर्मिनल से कौन सी फ्लाइट
-
एयर इंडिया ने बताया है कि टर्मिनल-3 से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को उड़ाया जाएगा।
-
टर्मिनल-2 से जाने वाली एयर इंडिया की डोमेस्टिक फ्लाइट्स के नंबर अब 1 से शुरू किए जाएंगे, जैसे AI1737, AI1787।
-
टर्मिनल-1 से एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स को उड़ाया जाएगा।
पैसेंजर्स को होगी आसानी
इस तरह से सभी फ्लाइट्स को डिवाइड करने से एक तरफ तो एयरलाइन को भी आसानी होगी और इससे पैसेंजर्स को भी परेशानी (Air India passenger convenience) नहीं होगी।
कैसे होगा इंटर टर्मिनल ट्रांसफर
अगर कोई पैसेंजर एयर इंडिया की फ्लाइट से टर्मिनल-1 या 2 पर आता है और उसे अगली फ्लाइट टर्मिनल-3 से लेनी होगी तो बोर्डिंग पास होल्डर को तीनों टर्मिनल के बीच इंटर टर्मिनल ट्रांसफर की सुविधा को दिया जाएगा। यही सुविधा एयर इंडिया की फ्लाइट्स के अलावा कोड शेयर वाली सभी फ्लाइट्स के लिए भी लागू होगी।
लगेज भी बिना परेशानी होगा ट्रांसफर
पैसेंजर्स के साथ ही उनका लगेज भी बार बार नहीं दिया जाएगा बल्कि सीधा उस जगह पहुंचाया जाएगा जहां पर पैसेंजर को जाना होगा। जिससे लगेज को फिर से चेक करने और चेक-इन करवाने की जरुरत भी खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply