HomeUtilityAtal Pension Yojana: आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये पेंशन, तो...

Atal Pension Yojana: आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये पेंशन, तो ऐसे करें आवेदन

Atal Pension Scheme Kya Hai: बुढ़ापे में आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने मिल सकती है, लेकिन बस इसके लिए अभी आपको बहुत छोटा-छोटा सा निवेश करना होता है।

Atal Pension Scheme Apply: जिस तरह से आप इस समय काम कर पा रहे हैं, वैसा बुढ़ापे में नहीं कर पाएंगे। इसलिए लोग अपनी आज की कमाई में से बचत कर पैसे निवेश भी करते हैं।

इसलिए अगर चाहें तो आप अटल पेंशन योजना में अभी निवेश कर सकते हैं और 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन ले सकते हैं।

ये भी पढे़ं:- Cyber Crime Alert: Whatsapp पर कोई बना ले आपकी गंदी वीडियो, तो डरे नहीं ऐसे निपटे उससे

कैसे करें निवेश?

इस अटल पेंशन योजना में उम्र के हिसाब से निवेश किया जाता है। जैसे, अगर आपको 60 साल बाद हर महीने 5 हजार रुपये रुपये की पेंशन चाहिए तो 18 साल के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे जिसके बाद उसे ये फायदा मिलेगा।

इस योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। आपकी जितनी उम्र होती है आपको उतना ही प्रीमियम हर महीने देना होता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना से जुड़ने के बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद 1 से 5 हजार रुपये की हर महीने पेंशन मिलती है। जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है, वे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं:- Potholes Road Complaint: टूटी है सड़क तो जानें कहां करनी है शिकायत, घर बैठे हो जाएगा काम

बैंक जाकर जुड़ सकते हैं योजना से

अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको बैंक जाना होता है। जहां पर आपकी केवाईसी होती है और फिर आपका नाम योजना से जुड़ जाता है। योजना के हर महीने का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular