Atal Pension: किसे मिलती है 5000 रुपये की पेंशन और कितना करना होता है निवेश? यहां जानें

अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है? Photo Credit:- Autotechbiz.in
अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है? Photo Credit:- Autotechbiz.in

Atal Pension Yojana Benefits: अपने आने वाले कल के लिए लगभग हर कोई बचत करना चाहता है, लेकिन हर किसी से बचत हो नहीं पाती।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका भविष्य सिक्योर रहे, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और बुढ़ापे में ये आपको 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने दिलवा सकती है।

ये भी पढ़ें:- IRCTC: अपने मोबाइल से ऐसे बुक कर सकते हैं कंफर्म ट्रेन टिकट, तरीका एकदम आसान

कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है?

अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है और भविष्य में पेंशन चाहिए, तो आपका भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वे ही इस अटल पेंशन योजना में अप्लाई कर सकते हैं

एक बात ओर इस योजना के लिए जरूरी है कि अगर आप टैक्स नहीं भरते हैं यानी इस कैटेगरी में नहीं आते हैं, तभी आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।

कैसे मिलती है पेंशन?

अटल पेंशन योजना में पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद हर महीने आपको 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच पेंशन मिलेगी।

18 साल का व्यक्ति अगर हर महीने 210 रुपये इस योजना में भरता है, तो 60 साल के बाद उसे हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 577 रुपये हर महीने भरने पर 60 साल के बाद 5 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- Flight Rules: इस गैजेट को फ्लाइट में ले जाना हो सकता है बैन, जानें क्या कर रही है सरकार तैयारी

यहां से कर सकते हैं अप्लाई

अटल पेंशन योजना में अप्लाई करने के लिए अपने बैंक जाना होता है। यहां केवाईसी का प्रोसेस करके, पेंशन प्लान चुनकर आदि आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।