MG M9: इंडिया में एमजी मोटर्स कई शानदार कारों और एसयूवी को ऑफर करती है। मेकर ने कुछ टाइम पहले लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में MG M9 को लॉन्च किया था। जिसके बाद से ही यह एमपीवी बॉलीवुड सेलिब्रेटिज की पंसदीदा एमपीवी बन गई है। हेमा मालिनी जैसे कई सितारों ने इसे खरीदा है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड सिंगर Shankar Mahadevan का नाम भी जुड़ गया है। इस एमपीवी में कैसे फीचर्स आते हैं। इसकी रेंज कितनी है। इसकी प्राइज क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Shankar Mahadevan ने खुद को दिया MG M9 का तोहफा
बॉलीवुड की फिल्मों को कई सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर शंकर महादेवन ने हाल में ही खुद को MG M9 लग्जरी एमपीवी खरीदकर बड़ा और लग्जरी तोहफा दिया है। एमजी ने सिंगर को कार की डिलीवरी की फोटो शेयर की हैं।
हैं शानदार फीचर्स
MG M9 में कई ऐसे फीचर्स और लग्जरी को दिया जाता है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे शानदार एमपीवी बनाती है। इस एमपीवी में सबवूफर और एम्प्लीफायर के साथ 13-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम, बोल्ड ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स, वॉटरफॉल-स्टाइल टेललाइट्स और 19-इंच टायर्स, 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS और 5-स्टार यूरो NCAP और ANCAP रेटिंग, मसाज, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट्स, ब्राउन-सिल्वर-ब्लैक कलर्ड थीम इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स, डबल सिंगल पेन सनरूफ, सेकेंड रो में 2 इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
रेंज और पावर
MG M9 को 90 kWh की NMC बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। इस बैटरी को फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 30 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह 548 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इस एमपीवी में जो मोटर दी गई है उससे इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
क्या है प्राइज
इंडियन मार्केट में एमजी की इस लग्जरी एमपीवी MG M9 को 69.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply