Ayushman Card: क्या हर उम्र का व्यक्ति बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? जानें क्या है नियम

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? Photo Credit:- https://shorturl.at/zA95Y
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? Photo Credit:- https://shorturl.at/zA95Y

Ayushman Card Apply: आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार द्वारा बनाए जाते हैं और इस कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। आप उन सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: क्या मोबाइल में बैक कवर लगवाना चाहिए या नहीं? यहां जानें फायदे-नुकसान

किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो इसके लिए कई नियम हैं। जैसे, जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है उनके उम्र के अलावा कोई और पात्रता नहीं देखी जाती।

जो लोग 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है और वे इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

इस 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के अलावा अगर और किसी को आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो उसे अपन पात्रता चेक करनी होती है। इसके लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं।

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
फिर यहां पर अपनी जानकारी भर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number Update: आधार में नया मोबाइल नंबर करना है अपडेट, तो ये रहा तरीका

जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जिनका पीएफ नहीं कटता, जो ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है, जिनकी सरकारी नौकरी नहीं है आदि। अगर आप इस लिस्ट में हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।