TVS iQube इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर 10 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

TVS iQube Down Payment and EMI: इंडियन 2 व्‍हीलर मेकर टीवीएस इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में iQube को बेचती है। इसके सबसे सस्‍ते वेरिएंट को 2.2 kWh में ऑफर किया जाता है। TVS iQube स्‍कूटर के बेस वेरिएंट को खरीदना है और सिर्फ 10 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

TVS iQube की क्‍या है प्राइज

टीवीएस का आई क्‍यूब एक ऐसा इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर है जिससे इंडिया में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 111422 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके स्‍टैंडर्ड वर्जन को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 5616 रुपये इंश्‍योरेंस और बाकी खर्चो के 1030 रुपये भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 118068 रुपये हो जाती है।

10 हजार Down Payment

अब 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 108068 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस स्‍कूटर पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 3487 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

118068 रुपये ऑन रोड प्राइज वाले TVS iQube स्‍कूटर के लिए 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 108068 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 3487 रुपये हर महीने देते हैं तो 3 सालों में 17466 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे स्‍कूटर की टोटल प्राइज 125534 रुपये बन जाएगी।