PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment Released: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और पात्र हैं तो आपको भी आज 21 वीं किस्त का लाभ मिला होगा या मिल रहा है।
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आज 21वीं किस्त जारी कर दी गई जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। ऐसे में आपके बैंक अकाउंट में ये किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? आप ये चेक कर सकते हैं
जारी हो गई 21वीं किस्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 21वीं किस्त जारी की। तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से ये किस्त जारी की गई जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया गया। डीबीटी के माध्यम से सरकार ने किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए।
ये भी पढ़ें:- Atal Pension: कैसे मिलेगी हर महीने 5000 रुपये की पेंशन? यहां जानें तरीका
ऐसे चेक करें आपको मिले हैं पैसे या नहीं:-
नंबर 1
आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त आती है, तो सरकार आपको मैसेज भेजती है जिसमें ये जानकारी दी जाती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए हैं। चेक करें आपको ये मैसेज आया है या नहीं।
नंबर 2
अगर आपको सरकार की तरफ से मैसेज नहीं आया है, तो बैंक खाते में पैसे आने का मैसेज भी आता है जो बैंक की तरफ से आता है। अगर ये मैसेज आपको आया है तो इससे भी आप ये जान सकते हैं आपको किस्त मिली है या नहीं।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: क्या हर उम्र के व्यक्ति का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? जानेंगे तो आज ही बनवा लेंगे ये कार्ड
नंबर 3
पीएम किसान योजना की किस्त आपको मिली है या नहीं, ये आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर भी चेक कर सकते हैं। आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इससे आपको किस्त का पता चल सकता है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply