MG Gloster हो या फिर MG Windsor EV साल खत्म होने से पहले दिसंबर महीने में ब्रिटिश कार मेकर MG ने लाखों रुपये का तोहफा दे दिया है। मेकर इस महीने किस एसयूवी पर कितना Discount Offer कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Gloster पर क्या है ऑफर
एमजी अपनी तरफ से डी सेगमेंट में ग्लॉस्टर एसयूवी को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस एसयूवी को Toyota Fortuner के मुकाबले काफी ज्यादा फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस ताकतवर एसयूवी को अगर 2025 के आखिरी महीने में खरीदना है तो 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
MG ZS EV पर मिलेगा लाख से ज्यादा का डिस्काउंट
एमजी अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस ईवी को भी 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को खरीदा जाता है तो 1.25 लाख रुपये की छूट मिल रही है।
MG Comet EV
एमजी कॉमेट ईवी को इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की तरह ऑफर किया जाता है। साल के जाते जाते आखिरी महीने में 1 लाख रुपये की बचत की जा सकती है।
MG Hector
मिड साइज एसयूवी में सबसे ज्यादा शानदार फीचर और लुक्स के साथ हेक्टर को बेचा जाता है। इस महीने अगर इस एसयूवी को खरीदा जाता है तो कस्टमर्स को 90 हजार रुपये के ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।
MG Windsor EV
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 15 से 20 लाख रुपये तक के बजट में अगर किसी इलेक्ट्रिक कार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह विंडसर ईवी है। इस कार को दिसंबर 2025 में खरीदना है तो 50 हजार रुपये तका का डिस्काउंट मिल सकता है।
MG Astor
एमजी एक और एसयूवी एस्टर को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी पर भी इस महीने 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply