2 लाख में आपकी हो सकती है Tata Sierra! EMI कितनी बनेगी, कितना होगा खर्च—पूरी कैलकुलेशन देखें

Tata Sierra SUV
Tata Sierra SUV PC-autotechbiz.in

Tata Sierra Down Payment and EMI: इंडिया में पुरानी कारों को फिर से लॉन्‍च करने की परंपरा काफी पुरानी है। अब इस परंपरा को निभाते हुए टाटा ने 90 के दशक में ऑफर की जाने वाली Tata Sierra एसयूवी को एक बार फिर से लॉन्‍च कर दिया है। मेकर की इस एसयूवी को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया गया है। लेकिन अगर इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन है तो 2 लाख रुपये Down Payment कर अगले 7 साल तक हर महीने कितनी EMI देकर एसयूवी को घर लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Sierra की क्‍या है प्राइज

Tata Sierra एक ऐसी एसयूवी है जिसे स्‍पोर्टी डिजाइन के साथ शानदार फीचर्स के साथ टाटा ने 25 नवंबर 2025 को ही लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के बाद अब इस एसयूवी को डिजाइन और फीचर्स की वजह से इंडियन मार्केट में काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Smart Plus की एक्‍स शोरूम प्राइज 11.49 लाख रुपये है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 1.15 लाख रुपये का RTO और 55 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। साथ ही 11490 रुपये का TCS चार्ज भी लगेगा। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 1330431 रुपये हो जाती है।

करेंगे 2 लाख रुपये की Down Payment

अब 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 1130431 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 7 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस स्‍कूटर पर फाइनेंसर 9 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 7 सालों के लिए हर महीने 18188 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

1330431 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली Tata Sierra एसयूवी के लिए 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 1130431 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 7 सालों तक 9 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 18188 रुपये हर महीने देते हैं तो 7 सालों में 3.97 लाख रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे एसयूवी की टोटल प्राइज 1727758 रुपये हो जाएगी।