HomeAutomobilesTriumph Buyers के लिए झटका—जनवरी से बढ़ेगी बाइक्स की Price, अभी खरीदना...

Triumph Buyers के लिए झटका—जनवरी से बढ़ेगी बाइक्स की Price, अभी खरीदना फायदे का सौदा?

Triumph इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक बाइक्‍स को बेचती है। मेकर ने अब प्राइज बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस पर और क्‍या कहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Triumph इंडिया में 400cc से 1200cc जैसी कई बाइक्‍स ऑफर करती है। मेकर ने कम प्राइज पर उन लोगों को अपनी बाइक खरीदने का आखिरी मौका दिया है जो अभी प्‍लानिंग कर रहे हैं। नए साल से मेकर ने बाइक्‍स की प्राइज को बढ़ाने का एलान कर दिया है। कब तक कम प्राइज पर इन बाइक्‍स को खरीदने का मौका मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बढ़ जाएंगी Price

मेकर ने बताया है कि उसने 1 January 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की प्राइज को बढ़ाने की तैयारी कर ली है। लेकिन बाइक्‍स की प्राइज में कितनी बढ़त होगी, इसकी डिटेल अभी नहीं दी है।

सितंबर में नहीं बढ़ाई थी प्राइज

सरकार ने जब सिंतबर 2025 में GST में बदलाव किया था तब कई मेकर्स ने प्राइज में चेंज किया था। सरकार की ओर से जारी नई जीएसटी स्‍लैब के मुताबिक 350 सीसी और उससे ज्‍यादा की बाइक्‍स पर जीएसटी स्लैब में हुए संशोधन के बावजूद, ब्रांड ने प्राइज में बढ़ोतरी नहीं की थी, बल्कि इसका प्रभाव खुद वहन किया था, लेकिन अब प्राइज बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है।

अभी भी है कम प्राइज पर खरीदने का मौका

बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रोबाइकिंग के अध्यक्ष माणिक नांगिया ने कहा कि कंपनी अपने डीलरों और ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को दिसंबर 2025 के अंत से पहले अपनी खरीदारी पूरी करके मौजूदा कीमतों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पोर्टफोलियो में हैं ये बाइक्‍स

Triumph इंडिया में 400 सीसी सेगमेंट से लेकर 1200 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्‍स ऑफर कर रही है। इसमें Triumph Thruxton 400, Scrambler 400 XC, Scrambler 400X, Speed T4, Speed 400, Tiger 900 GT, Tiger 900, Tiger 1200, Bonnevile, Trident, Street Triple, Daytona, Rocket 3, Icon Edition शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular