HomeAutomobilesHyundai Venue New Generation का आया नया Variant HX 5+, 7 फीचर्स...

Hyundai Venue New Generation का आया नया Variant HX 5+, 7 फीचर्स किए ऑफर, सिर्फ इतनी है Price

Hyundai Venue New Generation को इंडिया में लॉन्‍च किए सिर्फ 2 महीने ही हुए हैं और अब मेकर ने नए साल में इसका एक और नया वेरिएंट HX5+ लॉन्‍च कर दिया है। इसमें कौन से नए फीचर्स दिए हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Venue New Generation के लॉन्‍च के 2 महीने बाद अब जैसे ही नया साल शुरू हुआ मेकर ने इसका एक और नया वेरिएंट HX5+ लॉन्‍च कर दिया है। इसमें कौन से नए फीचर्स दिए हैं। किस प्राइज पर इसे इस वेरिएंट को ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गया Hyundai Venue New Generation का नया वेरिएंट

हुंडई ने इंडिया में नवंबर 2025 के शुरू में ही अपनी सब 4 मीटर एसयूवी हुंडई वेन्‍यू की नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के करीब 2 महीने में ही मेकर इस एसयूवी के नए वेरिएंट HX5+ को भी मार्केट में ऑफर कर दिया है।

नए वेरिएंट में मिले ये फीचर

मेकर ने बताया है कि इस वेरिएंट में कुछ और फीचर्स को भी जोड़ा गया है, जिसमें रूफ रेल, क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट्स, पीछे की खिड़की का सनशेड, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, स्टोरेज के साथ ड्राइवर कंसोल आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और वॉशर और ड्राइवर साइड पावर विंडो ऑटो अप डाउन और सेफ्टी के साथ शामिल हैं।

मिलेगा 1.2 लीटर इंजन

हुंडई ने इस वेरिएंट में भी 1.2 लीटर का पेट्रोल Kappa इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 83 पीएस पावर के साथ 114.7 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। इसके साथ 5 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। साथ में 45 लीटर फ्यूल टैंक भी इसमें दिया गया है।

क्‍या है प्राइज

हुंडई ने वेन्‍यू की नई जेनरेशन के नए वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये रखी है। लॉन्‍च के बाद से अब तक वेन्‍यू की नई जेनरेशन के लिए हुंडई को 50 हजार से ज्‍यादा बुकिंग भी मिल चुकी हैं।

इनसे मिलती है चुनौती

हुंडई की नई जेनरेशन वेन्‍यू को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में पहले से ही इसे Kia Sonet, Kia Syros, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Fronx, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular