Hyundai Venue को मेकर सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। जल्द ही इसकी नई जेनरेशन लॉन्च होने वाली है। मार्केट में इसको किस मेकर की किस एसयूवी से चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Venue
हुंडई की वेन्यू की नई जेनरेशन 4 नवंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च हो जाएगी। इस एसयूवी की अभी वाली जेनरेशन को इंडियन मार्केट में 7.26 से 12.46 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।
Maruti Brezza
हुंडई की वेन्यू को सबसे ज्यादा कड़ी चुनौती मारुति सुजुकी ब्रेजा से मिलती है। मार्केट में इस एसयूवी को 8.26 से 13.01 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज के बीच ऑफर किया जाता है।
Tata Nexon
टाटा भी नेक्सन को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करती है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 7.32 से 14.05 लाख रुपये के बीच है।
Kia Sonet
हुंडई की तरह ही किआ भी सोनेट को लंबे टाइम से इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 7.30 से 14 लाख रुपये तक है।
Kia Syros
किआ सोनेट के अलावा इंडियन मार्केट में सिरोस को भी सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू से मुकाबला करने के लिए ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 8.67 से 15.94 लाख रुपये के बीच है।
Nissan Magnite
निसान भी इसी सेगमेंट में अपनी इकलौती एसयूवी मैग्नाइट को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 5.62 से 10.76 लाख रुपये के बीच में हैं।
Renault Kiger
रेनो ने भी काइगर एसयूवी को हाल में ही फेसलिफ्ट किया है। जिसमें नए फीचर्स के साथ ही इसके डिजाइन और इंटीरियर को भी बदला गया है। अब इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 5.76 से 10.34 लाख रुपये के बीच है।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा भी सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर कर रही है। इसे 2024 के अप्रैल महीने में फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया था। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 7.28 से 14.40 लाख रुपये के बीच है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply