HomeAutomobilesToyota Innova Crysta लेने का आखिरी मौका? 2027 के बाद ज्यादा पैसे...

Toyota Innova Crysta लेने का आखिरी मौका? 2027 के बाद ज्यादा पैसे देकर भी नहीं मिलेगी—जानें पूरी वजह

Toyota Innova Crysta इंडिया में सालों से बिकने वाली एमपीवी है। लेकिन अब इसे हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी हो रही है। इसका क्‍या कारण है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Innova Crysta को इंडिया में करीब 10 सालों से बेचा जा रहा है। इस एमपीवी को न सिर्फ प्राइवेट कार वाले खरीदते हैं बल्कि यह एमपीवी टैक्‍सी वालों की भी पहली पंसद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाड़ी को अब हमेशा के लिए बंद करने की तैयारी हो रही है। इसका क्‍या कारण है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बंद होगी Toyota Innova Crysta

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंडिया में टोयोटा अपनी एमपीवी इनोवा क्रिस्‍टा को बंद करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। मेकर ने इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है।

क्‍यों होगी बंद

माना जा रहा है कि इंडिया में प्रदूषण कम करने को लेकर कई तरह के अपडेट्स ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से आने वाले समय में CAFE 3 मानदंडों के कारण इसे बेचना टोयोटा के लिए मुश्किल हो जाएगा। मेकर के लिए यह मानदंड लैडर फ्रेम डीजल एमपीवी से होने वाले उत्‍सर्जन के कारण नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

पहले से ही आ चुका है नया ऑप्‍शन

टोयोटा भले ही इनोवा क्रिस्‍टा को इंडिया में बंद कर दे, लेकिन पहले ही इसका ऑप्‍शन Toyota Innova Hycross के साथ इंडिया में लाया जा चुका है। इस एमपीवी को मेकर पेट्रोल और हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर कर रही है।

2027 तक जारी रह सकती है सेल्‍स

माना जा रहा है कि मेकर इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 2027 तक या 2027 के बाद बंद कर देगी। इसके पहले तक इस एमपीवी को खरीदा जा सकता है। इसमें 2.4 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जाता है। जिसके साथ में मेकर 5 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को देती है। इस इंजन से एमपीवी को 150 पीएस पावर और 343 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। जिसके साथ इसमें ईको और पावर मोड मिलते हैं।

कितनी है प्राइज

मेकर इनोवा क्रिस्‍टा को इंडियन मार्केट में 20 ग्रेड में ऑफर करती है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 18.65 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 25.36 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है।

पहले भी हो चुकी है बंद

मेकर इसके पहले भी टोयोटा इनोवा क्रिस्‍टा को इंडियन मार्केट से अस्‍थाई तौर पर हटा चुकी है। लेकिन कस्‍टमर्स की भारी डिमांड की वजह से इस एमपीवी को एक बार फिर से बेचना शुरू किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular