Maruti Suzuki की बड़ी तैयारी—अगले 1–2 महीने में होंगी 2 नई SUV लॉन्च, खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

Maruti Suzuki Upcoming SUVs
Maruti Suzuki Upcoming SUVs PC- autotechbiz.in

Maruti Suzuki इंडिया की सबसे बड़ी कार मेकर है। कंपनी मार्केट में इंडिया की सबसे सस्‍ती कार से लेकर लग्‍जरी एमीवी तक ऑफर करती है। मेकर अगले 1-2 महीनों में ही 2 नई SUV लॉन्‍च करने वाली है। इन दोनों एसयूवी को किन सेगमेंट्स में लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Suzuki लॉन्‍च करेगी 2 SUV

इंडिया की मार्केट में SUV सेगमेंट को सबसे ज्‍यादा डिमांड वाला सेगमेंट कहा जाता है। मारुति से लेकर मर्सिडीज तक इस सेगमेंट में कई ऑप्‍शन ऑफर करते हैं। अब Maruti Suzuki भी अगले 1-2 महीनों में इसी सेगमेंट में 2 नई SUV लॉन्‍च करने वाली है।

Maruti Suzuki eVitara होगी लॉन्‍च

मारुति सुजुकी अगले कुछ दिनों में ही अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को आखिरकार इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। मेकर ने इस एसयूवी को जनवरी 2025 में ही पेश किया था, लेकिन अब तक इसकी प्राइज को रिवील नहीं किया गया है। इस एसयूवी को इसके पहले 2023 के ऑटो एक्‍सपो में भी कॉन्‍सेप्‍ट EVX के नाम के साथ दिखाया गया था।

मिलेगी 543 KM रेंज

मारुति का कहना है कि उसकी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को सिंगल चार्ज के बाद 543 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, रिक्‍लाइनिंग और स्‍लाइडिंग रियर सीट, Level-2 ADAS, वेंटिलेटिड सीट और 7 एयरबैग जैसे कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।

Maruti Suzuki Brezza का भी आएगा फेसलिफ्ट

मारुति की ओर से जिस दूसरी एसयूवी को अगले 1-2 महीनों में लॉन्‍च किया जाने वाला है उसमें मारुति की सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा का फेस‍लिफ्ट भी शामिल है। इस एसयूवी को अभी भी इंडिया में ऑफर किया जा रहा है। लेकिन कई अपडेट्स के साथ इसे मौजूदा इंजन के साथ ही लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के टाइम पर देखा गया है। जिससे यह कंफर्म हो चुका है कि अगले 1-2 महीनों में ही इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा।