HomeAutomobilesMahindra XUV 7XO हुई लॉन्च—सेगमेंट-फर्स्ट फीचर के साथ मचाया धमाल, अब Tata...

Mahindra XUV 7XO हुई लॉन्च—सेगमेंट-फर्स्ट फीचर के साथ मचाया धमाल, अब Tata Sierra, MG Hector से होगी सीधी टक्कर

Mahindra XUV 7XO को आखिरकार इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर ही दिया गया है। मेकर ने इसमें कौन से फीचर्स दिए हैं। कितने इंजन ऑप्‍शंस मिलेंगे। किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra XUV 7XO को धमाकेदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसे किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। कैसे फीचर्स, वेरिएंट और इंजन ऑप्‍शंस दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XUV 7XO लॉन्‍च

महिंद्रा ने इंडियन मार्केट में अपनी XUV 7XO को लॉन्‍च कर ही दिया है। इस एसयूवी का इंतजार 2025 से किया जा रहा था। अब जनवरी के पहले हफ्ते में ही इस एसयूवी से पर्दा हटा दिया गया है।

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी में री डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन वाले LED Headlamps, Led DRL, फॉग लाइट, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, अपडेट की गई रियर एलईडी लाइट, स्‍पोर्टी रियर बंपर, स्‍काईरूफ, नई चाबी, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12.3 इंच एचडीआर स्‍क्रीन, डॉल्‍बी एटमॉस के साथ हरमन के 16 स्‍पीकर का ऑडियो सिस्‍टम, नॉइस कैंसलेशन, Chat GPT, Alexa, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, मल्‍टी जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, रियर वेंटिलेटिड सीट, मेमोरी फंक्‍शन और पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड को-ड्राइवर सीट, बॉस मोड, रियर सनशेड, पावर्ड टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एयर प्‍यूरीफायर, 75 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, Level-2 ADAS, 7 एयरबैग, 540 डिग्री कैमरा, 5 स्‍टार BNCAP रेटिंग, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स हैं।

2 इंजन ऑप्‍शन मिले

महिंद्रा ने इस एसयूवी को 2 लीटर 4 सिलेंडर वाले TGDI पेट्रोल और 2.2 लीटर mHAWK 4 सिलेंडर डीजल इंजन को दिया है। पेट्रोल इंजन से 200 पीएस और डीजल इंजन से 185 पीएस की पावर मिलेगी। इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल और 6 स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस भी मिले हैं। डीजल इंजन में ही मेकर ने AWD का ऑप्‍शन दिया है और इसे भी सिर्फ टॉप वेरिएंट AX9L में ही दिया गया है।

क्‍या है Price

महिंद्रा ने एक्‍सयूवी 7एक्‍सओ की एक्‍स शोरूम प्राइज को 13.66 लाख रुपये रखा है। यह प्राइज इसके पेट्रोल वेरिएंट की है। डीजल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 14.96 लाख रुपये से शुरू हो रही है। पेट्रोल के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 23.64 लाख है और डीजल के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 24.11 लाख रुपये है। यह प्राइज पहले 40 हजार कस्‍टमर्स के लिए ही हैं। फिर प्राइज में चेंज भी किया जा सकता है। डिलीवरी को भी 14 January 2026 से शुरू किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

मेकर ने एसयूवी को लॉन्‍च तो कर दिया है, लेकिन इसे MG Hector, Tata Sierra, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular