HomeAutomobilesUpcoming Cars This Week: ऑटो सेक्टर में बड़ी हलचल! इस हफ्ते एंट्री...

Upcoming Cars This Week: ऑटो सेक्टर में बड़ी हलचल! इस हफ्ते एंट्री लेंगी 3 नई कारें, पूरी लिस्ट यहां देखें

Upcoming Cars This Week: इंडियन मार्केट में इस हफ्ते एक से बढ़कर एक धमाके होने वाले हैं। किस मेकर ने किस कार को लॉन्‍च करने की तैयारी की है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming Cars This Week: इंडियन मार्केट में इस हफ्ते एक से बढ़कर एक धमाके होने वाले हैं। किस मेकर ने किस कार को लॉन्‍च करने की तैयारी इस हफ्ते में की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही हैं 3 नई कारें

इंडियन मार्केट में इस हफ्ते 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 3 नई कारें आ रही हैं। इस हफ्ते Skoda से लेकर Toyota तक नई कारों को लाने वाली है। जिसकी डिटेल मेकर्स ने कुछ टाइम पहले ही दे दी थी।

Skoda Kushaq Facelift

स्‍कोडा इंडिया में कुशाक को बेचती है। लेकिन अब इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जाने वाला है। मेकर ने लॉन्‍च से पहले ही बता दिया है कि वह इस एसयूवी को नए फीचर्स और अंदाज में लॉन्‍च कर देगी। इसका टीजर भी लॉन्‍च से पहले DDLJ थीम पर रिलीज कर दिया है। जिसमें इस एसयूवी को नए डिजाइन वाली एलईडी डीआरएल, कनेक्‍टिड टेल लाइट को दिया जाएगा। साथ में इसको स्‍कोडा के खास ग्रीन कलर के साथ लाया जाएगा। मेकर इस एसयूवी को कोच्चि में होने वाले एक इवेंट में 20 January 2026 को लॉन्‍च कर देगी।

Toyota Hyryder EV

टोयोटा भी 20 जनवरी को ही नई ईवी के लॉन्‍च के साथ धमाल मचाने की तैयारी में है। मेकर ने अभी अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। लेकिन जो टीजर कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर रिवील किया गया था, उसके मुताबिक 4 मीटर के आस पास की नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें स्‍लीक एलईडी हेडलाइट, इलूमिनेटिड लोगो, बॉडी क्‍लैडिंग को भी दिया जाएगा।

Nissan Gravite

निसान भी इंडिया में अभी तक तो Nissan Magnite को ऑफर करती है। लेकिन अब जल्‍द ही इस मेकर की ओर से ग्रेवाइट को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। मेकर इसे 21 January 2026 को इंडिया में लॉन्‍च कर देगी। जिसे बजट एमपीवी सेगमेंट में लाया जाएगा। मेकर की इस एमपीवी को 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस के साथ आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular