HomeAutomobiles2026 Skoda Kushaq Facelift का हुआ डेब्‍यू, सनरूफ के साथ कई फीचर्स...

2026 Skoda Kushaq Facelift का हुआ डेब्‍यू, सनरूफ के साथ कई फीचर्स स्‍टैंडर्ड, अब उड़ेंगे Creta-seltos के होश

2026 Skoda Kushaq Facelift इंडियन मार्केट में unveil चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से बड़े चेंज किए हैं। कौन से Features दिए हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Skoda Kushaq Facelift अब ऑफिशियली इंडियन मार्केट में आ चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में क्‍या बड़े चेंज किए हैं। कौन से फीचर्स के साथ इसे लाया गया है। कब इसका प्राइज अनाउंस हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई नई 2026 Skoda Kushaq Facelift

स्‍कोडा ने मिड साइज एसयूवी में आने वाली कुशाक को बदल दिया है। अब इसके फेसलिफ्ट के साथ पेश किया है जो पहले से ज्‍यादा अच्‍छी लुक के साथ आ रही है। इसके नॉर्मल वेरिएंट्स के साथ में Monte Carlo बैजिंग के साथ भी इसे लाया गया है।

मिले ये फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को कनेक्‍टिड LED लाइट्स, डीआरएल के साथ में कई शानदार फीचर्स को भी दे दिया है। इस एसयूवी को जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। इसके अलावा इसके सभी वेरिएंट्स को स्‍टैंडर्ड अलॉय व्‍हील्‍स और इलेक्‍ट्रिक सनरूफ के साथ ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसमें 4 कलर ऑप्‍शन दिए हैं। सेगमेंट फर्स्‍ट रियर सीट मसाज फीचर दिया है। 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 6स्‍पीकर और सब वूफर सिस्‍टम, फ्रंट में वेंटिलेटिड सीट, 491 लीटर बूट स्‍पेस, एआई कंपेनियन को भी इस एसयूवी में दिया है। क्‍लाइमेट कंट्रोल, 40 से ज्‍यादा स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर, सेन सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और रियर विंडशील्‍ड डिफॉगर को भी सभी वेरिएंट्स में दिया है।

ताकतवर है इंजन

स्‍कोडा की इस मिड साइज एसयूवी को फेसलिफ्ट तो किया गया है, लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह ही 1 और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा रहे हैं। जो मैनुअल और DSG ट्रांसमिशन के साथ आ रहे हैं। इसके 1 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है।

क्‍या है Price

2026 स्‍कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को इंडिया में लॉन्‍च नहीं किया है, लेकिन इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। मेकर ने बताया है कि यह एसयूवी सड़कों पर मार्च 2026 से दिखेगी तो इसके पहले ही इसकी प्राइज अनाउंस कर दी जाएगी। एसयूवी पर 4 साल की वारंटी, 4 लेबर फ्री सर्विस, 4 साल आरएसए भी मिल रहा है। स्‍टैंडर्ड वारंटी को 4 से बढ़ाकर 6 साल किया जा सकता है। जिसमें 3 साल की पेंट वारंटी भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular