Skoda Kodiaq RS भी इंडिया में आएगी, लिमिटेड नंबर्स के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Skoda Kodiaq RS
Skoda Kodiaq RS PC-Skoda UK

Skoda Kodiaq RS को भी इंडियन मार्केट में कुछ खास कस्‍टमर्स के लिए लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। क्‍या इसे लाने को लेकर मेकर ने ऑफिशियली कंफर्म किया है या नहीं। क्‍या इसे भी लिमिटेड नंबर्स के साथ ऑफर किया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

क्‍या आएगी Skoda Kodiaq RS

जिस तरह से इंडिया में स्‍कोडा को अपनी Skoda Octavia RS को लेकर परफॉर्मेंस मिली है। उससे यह माना जा रहा है कि मेकर अब अगली RS के तौर पर इंडियन मार्केट में Skoda Kodiaq RS को भी ऑफर करने वाली है।

क्‍या ऑफिशियली कंफर्म हुआ?

मेकर ने अभी इस कार को इंडिया में लाने के लिए ऑफिशियली तो कोई अपडेट नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2026 के पहले हाफ यानि कि जून 2026 से पहले ऑफर किया जा सकता है।

क्‍यों है उम्‍मीद

मेकर ने अक्‍टूबर में ही इंडिया में ऑक्‍टाविया के आरएस वर्जन को इंडिया में लॉन्‍च किया था। लिमिटेड यूनिट्स की तरह इस कार की सिर्फ 100 यूनिट्स को ही लाया गया था। जिससे यह समझ आता है कि अगर कोडियाक का आरएस वर्जन भी इंडिया आता है तो इसे भी नंबर्स के मामले में काफी लिमिटेड ही रखा जाएगा। जिससे यह भी काफी एक्‍सक्‍लूजिव एसयूवी हो जाएगी और इंडिया में इसी वजह से इसे हाथों-हाथ लिया जाएगा।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर अभी इस कार को यूरोप और ब्रिटेन में ऑफर करती है। इस एसयूवी में 2 लीटर का 4X4 पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 265 पीएस की पावर और DSG गियरबॉक्‍स मिलेगा।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

ऑक्‍टाविया आरएस की तरह ही कोडियाक आरएस में भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी में थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, आरएस बैजिंग, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, कैंटन ऑडियो सिस्‍टम, इलेक्‍ट्रिकली ऑपरेटिड बूट, वीआरएस लाउंज सिलेक्‍शन इंटीरियर, ब्‍लैक के साथ रेड थीम इं‍टीरियर, पावर्ड सीट एडजस्‍टमेंट के साथ फ्रंट सीट्स, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल फ्रंट सीट लंबर सपोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्‍प्‍ले और शानदार सेफ्टी के साथ Level-2 ADAS भी होगा।