HomeAutomobilesAshok Leyland का बड़ा कमबैक! Taurus और Hippo Trucks फिर से लॉन्च,...

Ashok Leyland का बड़ा कमबैक! Taurus और Hippo Trucks फिर से लॉन्च, अब Tata–Bharat Benz को टेंशन

Ashok Leyland ने बड़ा कमबैक करते हुए Taurus और Hippo Trucks फिर से लॉन्च किए हैं। जिससे Tata, Bharat Benz जैसे मेकर्स को टेंशन हो जाएगी। इनमें क्‍या खूबियां हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ashok Leyland इंडियन मार्केट में कमर्शियल व्‍हीकल सेक्‍टर में बड़ा नाम है। मेकर ने 22 जनवरी 2026 को इंडिया में अपने दो ट्रक्‍स Hippo और Taurus को फिर से लॉन्‍च कर दिया है। इस ट्रक्‍स को किस तरह की कान्‍फिगरेशन के साथ ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुए 2 ट्रक

अशोक लीलैंड ने इंडियन मार्केट में अपने दो ट्रक्‍स को फिर से लॉन्‍च किया है। मेकर ने टॉरस और हिप्‍पो नाम से पहले आने वाले ट्रक्‍स को नई टेक्‍नोलॉजी और अपडेट के साथ फिर से लॉन्‍च किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Autotechbiz.in (@autotechbiz)

 

क्‍या है Taurus की खूबी

मेकर ने टॉरस को फिर से लॉन्‍च किया है, जिसमें कई अपडेट किए गए हैं। इस ट्रक में 8.0-लीटर -सीरीज 6-सिलेंडर इंजन लगाया है। जो 360 HP की पावर और 1,600 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। टॉरस ने इंडिया के पहले मल्टी-एक्सल ट्रक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई और हेवी-ड्यूटी ऑपरेशन के मानक तय किए। कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रदर्शन करने की इसकी क्षमता ने इसे देशभर में हाई-लोड अनुप्रयोगों की पहली पसंद बना दिया। आज भी भारत के कई फ्लीट ऑपरेटर मल्टी-एक्सल टिपर्स को “टॉरस” कहकर संबोधित करते हैं-जो इस ब्रांड की स्थायी विरासत और उ‌द्योग पर उसके गहरे प्रभाव का प्रमाण है।

कितना दमदार Hippo

अशोक लीलैंड ने दूसरे ट्रक हिप्‍पो को भी फिर से लॉन्‍च किया है। इस ट्रक में ए-सीरीज़, 6-सिलेंडर 8.0 लीटर इंजन, जो 360 एचपी की पावर और 1600 एनएम टॉर्क देता है। इसमें हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट और ऑटोमैटिक ट्रैक्‍शन कंट्रोल भी दिया है। साथ में टीपीएमएस, रिवर्स कैमरा, ADAS भी है।

Tauras and Hippo – प्रमुख फीचर्स
फीचर Tauras Hippo
इंजन A-सीरीज़, 6-सिलेंडर, 8.0 लीटर A-सीरीज़, 6-सिलेंडर, 8.0 लीटर
पावर 360 HP 360 HP
टॉर्क 1600 Nm 1600 Nm
क्लच 430 मिमी 430 मिमी
गियरबॉक्स 95 15409 सिंक्रोमेश 95 15409 सिंक्रोमेश
केबिन टिल्टेबल डे केबिन टिल्टेबल स्लीपर केबिन
फ्रेम 9 मिमी हेवी-ड्यूटी 8 मिमी हेवी-ड्यूटी
स्टैंडर्ड फीचर्स हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो ट्रैक्शन कंट्रोल हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो ट्रैक्शन कंट्रोल
वैकल्पिक फीचर्स TPMS, रिवर्स कैमरा, ADAS

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular